आज से कोयंबटूर-जयपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन
नियमित ट्रेनों में बढती भीड को लेकर रेल्वे प्रशासन का निर्णय

अकोला/दि.9– ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान, नियमित ट्रेनों में यात्रियों की बढती संभावित भीड को ध्यान में रखते हुए रेल्वे ने पूर्णा, वाशिम एवं अकोला होते हुए कोयंबटूर से जयपुर के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
रेल्वे सूत्रों के अनुसार ट्रेन क्रमांक 06181 (कोयंबटूर-जयपुर सप्ताहिक विशेष ट्रेन) आज गुरुवार 9 अप्रैल से 4 जून तक सप्ताह में हर गुरुवार को कोयंबटूर से तडके 2.30 बजे प्रस्थान करेंगी और अगले दिन शुक्रवार को सुबह 5.08 बजे मुदखेड, 3.45 बजे नांदेड, 6.25 बजे पूर्णा, 9.00 बजे हिंगोली, 10 बजे वाशिम तथा दोपहर 1.20 बजे अकोला पहुंचेगी. यहां से ट्रेन प्रस्थान करने के बाद भुसावल, नंदूरबार, रतलाम, मंदसौर और चित्तोडगढ होते हुए तीसरे दिन शनिवार को दोपहर 1.30 बजे जयपुर पहुंचेगी.
वापसी में यह ट्रेन क्रमांक 06182 (जयपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक विशेष ट्रेन) आगामी रविवार 12 अप्रैल से 7 जून तक सप्ताह में हर रविवार को जयपुर से रात 11 बजे रवाना होगी और सूरत से भुसावल होते हुए सोमवार को रात 10.15 बजे वाशिम तथा मंगलवार की मध्यरात 12.28 बजे हिंगोली पहुंचेगी. यहां से प्रस्थान करने के पश्चात, रात 2.30 बजे पूर्णा, तडके 3.55 बजे नांदेड और 4.40 बजे मुदखेड होते हुए चौथे दिन बुधवार को सुबह 9.30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी.
* ऐसी है कोच संरचना, यहां दिये है स्टॉपेज
– विशेष ट्रेन में 4 एसी थर्ड टीयर कोच, 7 एसी क्लास कोच, 4 जनरल सेकंड क्लास कोच तथा 2 लगेज कम बे्रक वैन डिब्बे लगाये जाएंगे.
– विशेष ट्रेन के अन्य स्टॉपेज में तिरुप्पुर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टाई, काटपाडी, रेनीगुंटा, कडप्पा, येरार्गुंटला, गुट्टी, धोने, करनुल सिटी, मेहबूब नगर, काचीकुडा, कामारेड्डी, निजामाबाद, मुदखेड, हजुर साहिब नांदेड, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, भुसावल, जलगांव, नंदूरबार, सूरत, वडोदरा, साबरमति बीजी, भील्डी, रानीवारा, मारवड, भिनमल, मोद्राहन, जालोद, मोकलसर और समधडी रेल्वे स्टेशन का भी समावेश है.





