कैलाश मोरे समाजरत्न पुरस्कार से सम्मानित

क्रांतीपर्व में कई युवाओं का गौरव

नांदगांव पेठ/दि.25 – प्रज्ञा स्पर्श बहुउद्देशीय संस्था की ओर से आयोजित ‘क्रांतीपर्व’ इस वैचारिक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया. इस दौरान भीमा कोरेगांव विजयस्तंभ मानवंदना कार्यक्रम को नई पहचान दिलाने वाले कैलास मोरे को प्रतिष्ठित ‘समाजरत्न पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह सम्मान पूर्व मंत्री एड. यशोमती ठाकूर के हाथों तथा उपस्थित मान्यवरों की उपस्थिति में किया गया.
कार्यक्रम में प्रशासक कविता डांगे, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति हरीश मोरे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे, भारतीय दलित पैंथर के प्रदेशाध्यक्ष प्रभाकर शेंडे, पूर्व जि.प. सदस्य विनोद डांगे, नितीन हटवार, गंगाधर खडसे, बालासाहेब उर्फ श्रीधर राऊत, प्रा. मोरेश्वर इंगले, वृषाली इंगले, राजेश बोडखे, श्याम देशमुख पुसदेकर, अर्जुन युवनाते, योगेश ठवली, संस्था के अध्यक्ष अण्णाजी कांबले, प्रमोद कडू आदि मान्यवर उपस्थित थे. इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के कर्तृत्ववान व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया. शुभम मनवर और सुरज खंडारे को युवा उद्योजक, जबकि राजेंद्र तुले, भूषण गवई और निकेश गवई को युवा भूषण पुरस्कार प्रदान किया गया. सनी खडसे को कला गौरव, अरुण इंगोले को उत्कृष्ट कार्यकर्ता, संघटना पाटील को निसर्गरक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सौरभ तायडे (पुलिस), धीरज डोंगरे (पुलिस) और अनूप दवाले (आर्मी) को सेवा गौरव पुरस्कार दिया गया. साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र में प्रावीण्य प्राप्त करने वाले गुणवंत विद्यार्थियों का भी विशेष सत्कार किया गया. क्रांतीपर्व इस वैचारिक मंच के माध्यम से समाजप्रबोधन, कर्तृत्व का सम्मान और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का संदेश दिया गया.

Back to top button