महिला भजन मंडल को साउंड सिस्टम व भजन सामग्री भेंट
स्व. हिराबाई तुलशीरामजी गुल्हाने चैरिटेबल ट्रस्ट का उपक्रम

नांदगांव पेठ/दि.25 – ग्रामीण संस्कृति की पहचान मानी जाने वाली भजन परंपरा को मजबूत करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्व. हिराबाई तुलशीरामजी गुल्हाने चैरिटेबल ट्रस्ट ने कापुसतलणी में उल्लेखनीय उपक्रम चलाया. ज्येष्ठ गौरी महिला भजन मंडल को साउंड सिस्टम सहित भजन के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई. इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक गुल्हाने, मनीषा गुल्हाने, भाजपा तालुका अध्यक्ष विरेंद्र लंगड़े, पूर्व जि.प. सदस्य भारती गेडाम, स्वाती नाकाडे के हाथों सम्मानपूर्वक सामग्री का वितरण किया गया.
कार्यक्रम में ज्येष्ठ गौरी महिला भजन मंडल की ज्योती पोहोकार, कांचन खराटे, शिंधु धोटे, प्रविणा धोटे, रजनी धोटे, सुवर्णा धोटे, अल्का धोटे, सुनंदा पोलाड, मुक्ता राऊत, प्रतिभा धोटे, सोनू धोटे, कोकिला खेडकर, रेश्मा वानखडे सहित अनेक महिलाएं बड़े उत्साह के साथ उपस्थित थी. साथ ही गांव के कई कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया.
इस अवसर पर विवेक गुल्हाने ने अपने समयोचित विचार व्यक्त किये. इस उपक्रम में तुलशीदास धोटे, चेतन ठाकरे, उमेश धोटे, सागर खराटे, विजय झटाले, त्रिशूल भुयार, विजय धोटे, प्रभाकर ठाकरे, अंकुश पोलाड, पुरुषोत्तम धोटे, सुनील पोहोकार, गौरव धोटे, महादेव खेडकर, रुपेश ओकटे, प्रफुल ठाकरे, प्रलाद धोटे, पद्माकर धोटे, मिथुन ठाकरे, निलेश राऊत, स्वप्नील खरीपकार, देवानंद चवधरी, प्रतीक ठाकरे, वृषाल खेडकर, सुधीर खेडकर, अक्षय धोटे, दिनेश खरीपकार, विक्रम धोटे, स्वप्नील धोटे, रोशन धोटे, दर्शन धोटे, दिनकर धोटे, सुरेश धोटे, प्रशांत धोटे, कृष्णा कितुकले, सुभाष पोहोकार, अमोल डवरे, पुरुषोत्तम हागे आदि महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे.





