चारपहिया वाहन ने बाइक को उडाया, पति-पत्नी समेत बेटे की मौत

वाशिम जिले के पार्डी टकमोर फाटा की घटना

वाशिम/दि.25- तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में पति-पत्नी सहित 12 वर्षीय बेटे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. यह भीषण दुर्घटना गुरुवार की शाम 6 बजे के दौरान वाशिम-मंगरुलपीर मार्ग के पार्डी टकमोर फाटा के पास घटित हुई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, दुपहिया चकनाचूर हो गई. मृतकों के नाम संतोश लांभाडे (40), कलावती लांभाडे (35) और ईश्वर लांभाडे (12) है. मृतक वारा जहांगीर निवासी थे.
जानकारी के मुताबिक वाशिम तहसील के वारा जहांगीर निवासी संतोष लांभाडे यह पत्नी कलावती और बेटे ईश्वर लांभाडे के साथ दुपहिया वाहन पर सवार होकर पार्डी टकमोर ग्राम के अपने रिश्तेदार के यहां से गांव लौट रहे थे. तब वाशिम-मंगरुलपीर मार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. दुर्घटना की आवाज सुनकर परिसर के नागरिक घटनास्थल पर दौड पडे. उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी वाशिम ग्रामीण पुलिस को दी. इस भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मृत्यु होने की जानकारी वारा जहांगीर गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में शोक छा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरु की है.

 

Back to top button