जनसेवा दिवस के तौर पर मनाया जाएगा विधायक राणा का जन्मदिन

27 व 28 अप्रैल को पूरा दिन रहेगी विविध आयोजनों की धूम

* सामाजिक, सांस्कृतिक, अध्यात्मिक, शैक्षणिक व वैद्यकीय कार्यक्रमों का होगा आयोजन
* पत्रवार्ता में सुनील राणा ने दी सभी आयोजनों की जानकारी
अमरावती/दि.25 – युवा स्वाभिमान पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष तथा बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रवि राणा का जन्मदिवस प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जनसेवा दिवस के तौर पर मनाया जाएगा. जिसके तहत 27 व 28 अप्रैल को जनसेवा दिवस निमित्त विविध सामाजिक, सांस्कृतिक, अध्यात्मिक, शैक्षणिक व वैद्यकीय सहित विविध तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस आशय की जानकारी यहां बुलाई गई पत्रवार्ता में युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा द्वारा दी गई.
युवा स्वाभिमान पार्टी के शंकर नगर परिसर स्थित नवनिर्मित कार्यालय में बुलाई गई इस पत्रवार्ता में बताया गया कि, प्रतिवर्ष 28 अप्रैल को युवा स्वाभिमान पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं विधायक रवि राणा का जन्मदिन विविध जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए ‘जनसेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. इसी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी विधायक रवि राणा के जन्मदिवस को जनसेवा दिवस के रुप में मनाते हुए विविध सामाजिक, सांस्कृतिक, अध्यात्मिक, शैक्षणिक व वैद्यकीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
इस पत्रवार्ता में बताया गया कि, विधायक राणा के जन्मदिवस निमित्य दो दिवसीय जनसेवा उपक्रमों की शुरुआत 27 अप्रैल से होगी. 27 अप्रैल को सुबह 7 बजे छत्री तालाब परिसर में श्रमदान उपक्रम आयोजित किया जाएगा तथा शाम 8.00 बजे एकनाथपुरम में बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण होगा. साथ ही अंध विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों को एमपीएससी व यूपीएससी की स्पर्धात्मक परीक्षाओं की पुस्तकें वितरित कर विधायक रवि राणा की पुस्तक तुला की जाएगी. जिसके उपरांत 28 अप्रैल को सुबह 7 से 10 बजे के बीच स्वरसम्राज्ञी स्व. आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम तथा अमरावती शहर के संगीतप्रेमी कराओके गायकों का सम्मान व सत्कार समारोह आयोजित किया गया है. इसके बाद जिला सामान्य अस्पताल (इरविन) में उपचार ले रहे शिशु बालकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी. साथ ही इसी स्थान पर मरीजों को फल वितरण किया जाएगा.
इसके साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि, 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नवीन तहसील कार्यालय में ‘महाराजस्व अभियान’ अंतर्गत पीआर कार्ड वितरण, सनद वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार सदनिकाओं की चाबी वितरण, स्वीकृत घरकुल योजना प्रमाणपत्र, श्रावण बाल, संजय गांधी निराधार योजना, राशन कार्ड व अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ वितरण कार्यक्रम होगा. महाराजस्व अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान भारत कार्ड वितरण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच, स्त्रीरोग जांच, कान-नाक-गला जांच, मधुमेह व उच्च रक्तचाप जांच, कैंसर जांच, अस्थि रोग जांच, रक्त जांच, सिकल सेल जांच, निःशुल्क औषधि वितरण व रुग्णवाहिका सेवा आम नागरिकों के लिए आयोजित की गई है.
इसके अलावा 28 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे शहर के गौरक्षण दस्तूर नगर में विधायक रवि राणा की गुड़-चारा तुला कर गोमाता की सेवा की जाएगी. दोपहर 12.30 बजे महानुभाव आश्रम, कंवर नगर में सभागृह का लोकार्पण, संत-महंतों को भोजन व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसी प्रकार मधुबन वृद्धाश्रम, मातोश्री वृद्धाश्रम, सुखशांति वृद्धाश्रमों में भोजनदान के उपक्रम चलाए जाएंगे. सायं 5.30 बजे दशहरा मैदान में ‘आमदार चषक’ जिला स्तरीय वॉलीबॉल स्पर्धा का उद्घाटन किया जाएगा. इसके बाद शंकर नगर स्थित नवीन कार्यालय में शाम 6 बजे से मान्यवरों व नागरिकों की शुभकामनाएं स्वीकार की जाएंगी. साथ ही इस जनसेवा दिवस के उपलक्ष्य में अमरावती शहर व ग्रामीण भाग की विधवा, परित्यक्ता व निराधार महिलाओं को सिलाई मशीन, बेरोजगारों को रोजगार हेतु हाथगाड़ी, कटला, शालेय जरूरतमंद विद्यार्थियों को लैपटॉप, साइकिल व शैक्षणिक साहित्य, भजन मंडलियों को टाल, मृदंग, तबला, पेटी, ढोलकी, वीणा, साउंड सिस्टम आदि भजन सामग्री, तथा होनहार खिलाड़ियों को क्रीड़ा साहित्य, वॉलीबॉल खिलाड़ियों को वॉलीबॉल नेट व साहित्य, नाई समाज के जरूरतमंद दुकानदारों को सैलून किट, छोटे बच्चों को बैट-बॉल वितरित किए जाएंगे. साथ ही राजापेठ में भव्य पाणपोई का उद्घाटन विधायक रवि राणा के हस्ते किया जाएगा. इन सभी उपक्रमों के माध्यम से विधायक रवि राणा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केवल उत्सव न मनाकर समाजोपयोगी कार्यों पर बल देते हुए ‘जनसेवा दिवस’ मनाने का संदेश दिया जाएगा.
इन सभी आयोजनों को सफल बनाने हेतु युवा स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निलकंठ कात्रे, उपमहापौर सचिन भेंडे, गटनेते नाना आमले, शिक्षण सभापती एड. प्रिती रेवणे (बनारसे), शहर सुधार उपसभापती सुमती ढोके, स्थायी समिती सदस्य प्रा. प्रशांत वानखडे, दिपक साहु, प्रियंका भूषण पाटने, स्विकृत नगरसेवक संजय हिंगासपुरे नगरसेवक अजय जयस्वाल, महेश मुलचंदानी, नगरसेविका रजनी डोंगरे, गौरी मेघवानी, मीरा कांबले, अर्चना अशोक पांडे, नंदा सावदे, डॉ.मधुरा कहाले सहित जयंत वानखडे, शैलेंद्र कस्तुरे, प्रा. अजय गाडे, सुनिल राणा, विनोद जायलवाल, गणेशदास गायकवाड, एड. नंदेश अंबाडकर, शिवदास घुले, संजय मुनोत, सुखदेव तरडेजा, कमलकिशोर मालाणी, कालीदास शर्मा, किशोर जाधव, योगेश विजयकर, ज्योती सैरीसे, सोनाली नवले, अजय देशमुख, नितीन बोरेकर, बालू इंगोले, उमेश ढोणे, हुसैन सुबेदार, दादाराव महल्ले, लक्ष्मणराव लाठेकर, रत्नाकर चरडे, शैलेश शिरभाते, सुरेंद्र भांडे, डॉ. जितेंद्र राजकुमार, सुचिता गोले, चंद्रकांत पोपट, सतीश परदेसी, गजेंद्र पाखरे, सविता पडोले, जितु खुरवाने, राजा डेंडुले, एड. मिलींद जोशी, लक्ष्मण लाठेकर, किशोर पिवाल, हर्षल रेवणे, विनोद गुहे, मिलींद कहाले, राजा बांगडे, अश्विन उके, पराग चिमोटे, तुषार दुधे, प्रेमा लव्हाले, पवन केशरवानी, बबलु आठवले, पवन दलवी, संतोष साहु, विरेंद्र उपाध्याय, मिथीलेश तिवारी, आनंद जयस्वाल, पराग पोकले, सुरज मिश्रा, आकाश ठाकुर, अनुप अग्रवाल, पंकज सुरडकर, अनिकेत वानखडे, अनुप मारोडकर, शंकर शेरवानी, जगदिश जयस्वाल, मंगेश इंगोले, आशिष कावरे, अजय घुले, अ‍ॅड.रोहन शर्मा, किरण वं. अंबाडकर, घनश्याम डकरे, विलास वाडेकर, मुकेश उसरे, किरण अंबाडकर, पंकज शर्मा, पवन भिंडा, बंडु डकरे, जगदीश अंबाडकर, नरेश सोनवाल, श्रीकांत महाजन, किरण भागवत, शैलेंद्रसिंग चव्हाण, छोटु ऊर्फ निखील आकोटकर आदि सहित अनेकों गणमान्यों द्वारा प्रयास किए जा रहे है.

Back to top button