पार्षद बीबी बातुल शाह ने तीसरी संतान की जानकारी छिपाई
नामांकन पत्र में दिखाएं केवल दो बच्चे

* निर्वाचन आयोग को दिया झूठा हलफनामा
* एजाज अहमद ने पत्रवार्ता में लगाया आरोप
* मनपा सदस्यता तुरंत रद्द करने की उठाई मांग
अमरावती/दि.11- विगत जनवरी माह में संपन्न हुए अमरावती मनपा चुनाव में प्रभाग नंबर 16 अलीम नगर- रहमत नगर से पार्षद चुनकर आई एमआईएम प्रत्याशी बीबी बातुल शाह ने खुद को तीन संताने रहने के बावजूद नामांकन पत्र में केवल दो संतानों की ही जानकारी दर्ज की हैं और तीसरी संतान रहनेवाली एक बेटी की जानकारी को छिपा लिया. इसका सिधा मतलब है कि बीबी बातुल शाह ने निर्वाचन आयोग के समक्ष झुठा हलफनामा पेश करते हुए आयोग सहित आम जनता को गुमराह करने का काम किया है. इसे ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग एवं स्थानीय प्रशासन ने बीबी बातुल शाह की मनपा सदस्यता को तुरंत रद्द करना चाहिए. इस आशय की मांग आज यहां बुलाई गई पत्रकार वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता एजाज अहमद द्बारा उठाई गई.
आज यहां बुलाई गई पत्रकार परिषद में सामाजिक कार्यकर्ता एजाज अहमद द्बारा बताया गया कि बीबी बातुल शाह ने अपने चुनावी एफेडेवीट में खुद को केवल दो बच्चे रहने की बात कही हैं. जबकि हकिकत यह हैं कि बीबी बातुल शाह को कुल तीन संताने हैं और तीसरी संतान के रूप में उन्हे बेटी हुई थी. जिसका नाम लायबा सानी हैं. जिसकी पैदाईश से संबंधित तमाम सबूत प्रशासन को दिए जा चुके है. साथ ही इस बारे में मनपा आयुक्त, जिलाधीश एवं विभागीय आयुक्त से शिकायत भी की जा चुकी हैं. जिसके चलते अब यह बेहद जरूरी हो चला है कि एमआईएम पार्षद बीबी बातुल शाह की मनपा सदस्यता को तुरंत रद्द किया जाए. ऐसे में यदि स्थानीय प्रशासन द्बारा इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गुहार लगाई गई.
इस पत्रवार्ता में बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से जारी अध्यादेश के अनुसार यदि किसी प्रत्याशी को 12 सितंबर 2001 के बाद तीसरा बच्चा रहता है और यदि वह उसकी जानकारी को छिपाता है, साथ ही यदि यह बात सबुतों के साथ साबित हो जाती है तो उस उम्मीदवार की सदस्यता को रद्द किया जा सकता हैं. पत्रवार्ता में यह भी बताया गया कि बीबी बातुल शाह को 14 सितंबर 2009, 16 सितंबर 2008 तथा 15 नवंबर 2021 को तीन संताने हुई थी. जिसमें से बीबी बातुल शाह ने अपने चुनावी हलफनामे में वर्ष 2008 में पैदा हुई बच्ची की जानकारी को छिपाया. पत्रवार्ता में एजाज अहमद ने यह दावा भी किया कि बीबी बातुल शाह को तीन संताने रहने से संबंधित तमाम सबुत उनके पास हैं और उन्होंने सभी सबुतों के साथ प्रशासन के पास शिकायत भी दर्ज कराई थी. ऐसे में यदि बीबी बातुल शाह की मनपा सदस्यता को रद्द नहीं किया जाता तो वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट भी जाएंगे.
इस पत्रवार्ता में एजाज अहमद सहित अब्दुल कदीर, महमुद खान, शेख अंसार, कलीम खान व सैयद नसीम भी उपस्थि थे.