अपराध शाखा का शहर में कोंबींग ऑपरेशन
जुआ अड्डों, अवैध शराब खानों, अवैध अस्त्र-शस्त्र की अनेक कार्रवाई

* 10 बदमाश दबोचे, शराब पीते भी अनेक को पकडा
अमरावती/दि.27 – शहर पुलिस की अपराध शाखा ने गत रात 4-5 घंटे तक कोंबींग ऑपरेशन चलाकर 8 थाना क्षेत्रों में 9 जगह नाकाबंदी कर अवैध शराब, अवैध अस्त्र-शस्त्र और जुआ अड्डों पर कार्रवाई की. 10 बदमाश दबोचे गए. इस कार्रवाई में सीपी, डीसीपी, सभी एसीपी और अन्य शाखाओं के निरीक्षक, सभी थानों के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक निरीक्षक सहभागी हुए. इस कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मची.
पुलिस ने बताया कि, बडनेरा के अंजनगांव बारी में आरोपी रोहण बालू डोले (22) को लोहे की तलवार लेकर धूम मचाते पकडा गया. उसकेे विरुद्ध बडनेरा थाने में अपराध दर्ज किया गया. वैसे ही राजापेठ थाना अंतर्गत गोपाल नगर-सूतगिरणी रोड पर एक शटर दुकान में आरोपी पवन अरुण दलवी (34, गांधी आश्रम) और जय सुनील मांडवकर (23, यवतमाल) को ऑनलाइन लॉटरी सेंटर के नाम पर फन टार्गेट इस अवैध चक्री खेल खेलते पकडा गया. 19,500 रुपए का माल जब्त कर राजापेठ थाने में जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है.
नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में आरोपी मोहम्मद मुक्कदीर हसन अब्दुल मन्नान (21, हबीब नगर) सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीते मिला. पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 27 अंतर्गत आरोपी को नामजद किया. तुलसीराम माणिकराम सिंग (28, चारखंबा, ताज नगर) को भी गांजा पीते पकडा गया.
122 मपोका अंतर्गत संदिग्ध अवस्था में मिले आरोपी तेजस पंडित गणवीर और अक्षय श्रीराम पिंपलकर पर कार्रवाई की गई. पुलिस का कहना है कि, दोनों ही संगीन ञ्च्अपराध करने की फिराक में थे. पुलिस ने पीडीएमसी अस्पताल के सामने रंगोली बीयर शॉपी में 13 लोगों पर और नांदगांव थाना अंतर्गत रहाटगांव की हर्ष वाइन शॉपी में 7 लोगों पर सरेआम स्थान पर शराब पीने के कारण मपोका की धारा 110, 117 अंतर्गत कार्रवाई की. पुलिस ने 15 फरार आरोपियों को चेक किया.
शराबबंदी अधिनियम अंतर्गत आरोपी सुनील राधेश्याम जांभुलकर (38, प्रबुद्ध नगर) को प्रथमेश तालाब के पास अवैध शराब की 9 पेटियों के साथ पकडा. ऐसे ही गाडगे नगर के हर्षराज चौक पर बीयर शॉपी के मालक-चालक सचिन दहीकर और बलदेव जायस्वाल (56, लक्ष्मी नगर) को बीयर पीने जगह और सामग्री उपलब्ध करवाने के कारण नामजद किया गया. गाडगे नगर थाने में शराबबंदी कानून की धारा 68 के तहत कार्रवाई की गई है.
देर रात घंटों चले कोंबींग ऑपरेशन में पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में उपायुक्त श्याम घुगे, उपायुक्त रमेश धुमाल, एसीपी शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सपोनि मनीष वाकोडे, महेश इंगोले, दशरथ आडे, उपनि गजानन सोनुने, अंमलदार सुनील लासूरकर, फिरोज खान, सतीश देशमुख, दीपक सुंदरकर, गजानन ढेवले, आस्तिक देशमुख, मंगेश लोखंडे, मनोज ठोसर, मंगेश परिमल, संभाजी केंद्रे, जहीर शेख, सचिन बहाले, मिर्जा नईम बेग, नाजीम उद्दीन सैयद, विकास गुडधे, अतुल संभे, विशाल वाकपांजर, सागर ठाकरे, रणजीत गावंडे, राजीक रायलीवाले, सूरज चव्हाण, निखिल गेडाम, योगेश पवार, चेतन गुल्हाने, चालक संदीप खंडारे, चेतन शर्मा, राहुल दुधे, सुयोग कालबांडे ने हिस्सा लिया.





