इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ फोटो वायरल करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
भारी मात्रा में शस्त्र जब्त, राजापेठ पुलिस की कार्रवाई

अमरावती/दि.10 – राजापेठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर तलवार और चाकू जैसे घातक हथियारों के साथ फोटो पोस्ट कर दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम हमालपुरा निवासी रोहित अरविंद महाजन (24), तेजस भारत भोंगे (21) और प्रतिक शिवाजी कापसे (25) है.
जानकारी के मुताबिक राजापेठ के थानेदार संदीप चव्हाण को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हाथों में घातक हथियार लेकर फोटो खिंचवाकर उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल कर रहे हैं. इसके बाद राजापेठ डीबी टीम को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए. 10 जून को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक हथियारों के साथ शिवाजी चौक, हमालपुरा क्षेत्र में मौजूद हैं. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित अरविंद महाजन, तेजस भारत भोंगे (21) और प्रतीक शिवाजी कापसे (25), निवासी हमालपुरा के रूप में हुई है.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलवारें और चाकू सहित घातक हथियार जब्त किए. जांच में सामने आया कि आरोपी हथियारों के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बन रहा था. राजापेठ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे तथा सहायक पुलिस आयुक्त संजय खताले के मार्गदर्शन में थानेदार संदीप चव्हाण, हेडकांस्टेबल मनीष करपे, पंकज खटे, रवि लिखितकर, अर्जुन कदम के दल ने की.





