नौकरी के नाम पर तीनों को फर्जी ऑर्डर

तीन युवतियों के साथ 6 लाख रुपए की जालसाजी

अमरावती /दि.20– सरकारी व निजी नौकरी दिलवाने का प्रलोभन देकर तीन सुशिक्षित बेरोजगार युवतियों के साथ 6 लाख रुपए की जालसाजी की गई. आरोपियों ने युवतियों को सरकारी मुहर और अधिकारियों के हस्ताक्षर वाले फर्जी जॉइनिंग लेटर और मुंबई सफर की नकली रेलवे टिकट देकर चुना लगाया. इश प्रकरण में कलंब की 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध भाऊसाहेब वाहने, दिनेश गजबे और सनी सूर्यप्रकाश तिवारी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक यह घटना जून 2025 से जुलाई 2026 के दौरान घटित हुई. शिकायतकर्ता को सरकारी नौकरी का प्रलोभन देकर जाल में फंसाया गया. शिकायतकर्ता समेत उसकी सहेलियों से प्रत्यकि 50 हजार रुपए, पश्चात प्रत्येकि 1 लाख रुपएऐसे विविध चरणो में कुल 6 लाख रुपए लिए गए. आरोपियों ने शिकायतकर्ता का विश्वास हासिल करने के लिए सरकारी मुहर और फार्मासिस्ट पद के फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार किए थे. आरोपियों ने 5 अगस्त 2025 को मुंबई में इंटरव्यूह रहने की बात कही. नकली रेलवे टिकट भी दिया. जॉइनिंग की तारीश पूछने पर आरोपियों ने टालमटोल जवाब दिया और अलग-अलग तारीक दी. आखिरकार शिकायतकर्ता ने पैसो की मांग की तब दिया हुआ चेक बाऊंस हो गया और पश्चात आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया. अपने साथ जालसाजी होने का पता चलते ही युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Back to top button