आफाक को अर्पित की गई श्रध्दांजलि ‘’
टीपू सुलमान मार्केट के व्यापारियों ने अर्पित किए श्रध्दासुमन

* युवाओं से नशे और बुरी लत से दूर रहने की
अमरावती/दि.18- हाल ही में स्थानीय राजेंद्र कालोनी में हुए हत्याकांड में 24 वर्षीय आफाक शेख अकील शेख की निर्मम हत्या की गई थी. जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय में तीव्र रोष पनपा था. बीते शुक्रवार को स्थानीय वलगांव रोड स्थित टीपू सुलतान मार्केट के समीप मृतक आफाक शेख अकील शेख को श्रध्दांजलि अर्पित की गई. टीपू सुलतान मार्केट के व्यापारियों की ओर से किए गये इस श्रध्दांजलि कार्यक्रम में सैकडों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे.
इस दौरान हाफिज अब्दुल रहीम ने देश की अमन शांति के लिए दुआ की. वहीं इस मोके पर कई वक्ताओंने युवाओं से नशे और बुरी लत से दूर रहने की अपील की. इस दौरान दानिश काजी, काजिम शेख, हाजी इरफान खान, अब्दुल हमीद सलाउद्दीन खान, अहमद अली, गाजी जहरोश, शेख इसरार आलम, जाहिद नय्यर, खालिद पहलवान, राजाभाई टीपू सुलमान के अलावा नागपुरी गेट के थानदार मनोहर कोटनाके, गाडगेनगर के थानेदार गौरखनाथ जाधव के अलावा सैकडों की तादाद में मुस्लिम युवा, बुजुर्ग वर्ग उपस्थित थे.





