जेल कैदी की हृदयाघात से मौत
अकोला का निवासी था मो. मोहसीन मो. अनवर

अमरावती/दि.3 – स्थानीय मध्यवर्ती कारागार में सजा काट रहे मो. मोहसीन मो. अनवर नामक 27 वर्षीय कैदी की कल रात तेज हृदयाघात के चलते मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मुलतः अकोला के मच्छी मार्केट परिसर में रहनेवाले मो. मोहसीन मो. अनवर को कुछ समय पहले अन्य दो लोगों के साथ एक अपराधिक वारदात के लिए अदालत द्वारा दोषी करार देते हुए कारावास की सजा काटने हेतु अमरावती सेंट्रल जेल भेजा गया था. जिसके चलते वह अमरावती सेंट्रल जेल में रहकर अपनी सजा काट रहा था. पता चला है कि, बीती रात मो. मोहसीन की तबियत अचानक बिगड गई. जिसके चलते उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया. परंतु तीव्र हृदयाघात रहने के चलते उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया.





