सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
कुटंगा-हरदा फाटा मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आमने-सामने

अमरावती/दि.5 – मेलघाट के कुटंगा-हरदा फाटा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई. मृतक का नाम हरदा निवासी चंपालाल मौजीलाल धुर्वे (32) है. हादसा 22 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे हुआ था.
जानकारी के मुताबिक चंपालाल धुर्वे अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे. कुटंगा के सामने पहुंचने पर सामने से आ रहे एक अन्य दोपहिया वाहन ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. आमने-सामने हुई भिड़ंत में चंपालाल गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद उन्हें तत्काल धारणी के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था. हालांकि, हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने निकेश वाघमारे (23, निवासी पारतवाड़ा) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, दोपहिया वाहन की टक्कर के संबंध में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.





