राजापेठ पुलिस की कार्रवाई, एमआईडीसी से चोरी का माल बरामद

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार; 1.32 लाख रुपए का माल जब्त

अमरावती /दि.6– एमआईडीसी परिसर स्थित जाधव स्टील एलॉयज कंपनी के पास से करीब 1.30 लाख रुपए का लोहे का सामान चोरी करने के मामले में राजापेठ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से कुल करीब 1 लाख 32 हजार 500 रुपए का माल और वाहन जब्त किया है.
कंपनी के बिजनेस मैनेजर अमोल दादाराव पुंड की शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर की शाम अज्ञात चोर ने कंपनी परिसर के पास रखी एसएस प्लेट, लोहे की गोल बार, छत, चैनल, एंगल और मोल्डिंग बॉक्स चोरी कर लिए थे. शिकायत पर राजापेठ थाने में मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान थानेदार संदीप चव्हाण को मिली जानकारी के आधार पर सपोनि नितिन शिंदे और डीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रभु कॉलोनी निवासी मोहित कल्ली राणा (18) को गिरफ्तार किया. मामले में महादेवखोरी निवासी आर्यन बोरकर (18) फरार है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एसएस प्लेट, लोहे की गोल बार, एंगल, आयरन चैनल सहित सुजुकी एक्सेस-125 मोपेड बरामद की है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त श्याम घुगे और सहायक आयुक्त संजय खताले के मार्गदर्शन में राजापेठ पुलिस की टीम ने की.

Back to top button