मोर्शीवासियों को लगी नवरात्रोत्सव की लगन

मोर्शी/ दि. 10- पितृपक्ष प्रारंभ हो चुका है तथा अब मोर्शी वासियों को नवरात्रोत्सव की लगन लग गई है. नवरात्रि उत्सव रविवार 11 अक्तूबर से प्रारंभ होनेवाला है. आदिशक्ति की आराधना के उत्सव के रूप में पहचाने जानेवाले नवरात्रि उत्सव के लिए मंदिरों सहित सार्वजनिक मंडल और महिला मंडलों की ओर से जोरदार तैयारियां शुरू है. नवरात्रि उत्सव के लिए आवश्यक साहित्यों की मांग बढने से बाजार भी आवश्यक साहित्यों से सज गए है.
उत्सव को देखते हुए घर-घर में आवश्यक साहित्यों की खरीदी शुरू हो गई है. पूजा के लिए आवश्यक सभी साहित्य तथा देवी की सजावट के लिए विविध वस्तुओं की दुकानों पर भीड नजर आ रही है. शहर के विविध देवी के मंदिरों में नवरात्रि उत्सव की पार्श्वभूमि पर साफसफाई, रंगरोगन और सजावट के काम युध्दस्तर पर शुरू है. नवरात्रोत्सव के नौ दिनों में अनेक स्थानों पर भजन, कीर्तन, प्रवचन उसी प्रकार महिलाओं के लिए विविध कार्यक्रमों का नियोजन किया गया है. सभी सार्वजनिक मंडलों ने भी विद्युत रोशनी और देवी की मूर्ति की प्रतिस्थापना के लिए आवश्यक सभी नियोजन किए जा रहे है. नवरात्रोत्सव के दौरान गरबा, दांडिया तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई है. नवरात्रोत्सव के लिए महिलाओं में विशेष उत्सुकता दिखायी दे रही है.
* दुर्गादेवी की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार व्यस्त
नवरात्रोत्सव के प्रारंभ होने में अब केवल दो ही दिन शेष रहे है. ऐसे में मूर्तिकार की ओर से नवदूर्गा के विविध छोटे-बडे आकारों की मूर्तियों को अंतिम रूप देने की तैयारियां शुरू है. शहर में डहाणे, ढोले और वानखडे इन मूर्तिकारों की ओर से आकर्षक दुर्गा मूर्तियां तैयार की जा रही है. तथा अनेक मूर्तियां अन्य जिलों के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी भेजी जा रही है. सभी मूर्तिकार युध्दस्तर पर मूर्तियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त है.

Back to top button