जगताप राकांपा (अजित) से निलंबित

पार्टी के खिलाफ स्वतंत्र पैनल उतारने पर हुई कार्रवाई

बारामती/दि. 10 – श्री सोमेश्वर सहकारी चीनी मिल के चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर स्वतंत्र पैनल खडा करने के मामले में मौजूदा अध्यक्ष पुरूषोत्तम जगताप को राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित) से निलंबित कर दिया गया है.यह जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष संभाजी होलकर, राजेंद्र कोरेकर और तहसील अध्यक्ष संदीप बांदल ने दी. राष्ट्रवादी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि जगताप ने पार्टी के खिलाफ रूख अपनाते हुए चुनाव में स्वतंत्र पैनल उतारा. उसके साथ कुछ संचालकों ने भी पार्टी विरोधी भूमिका निभाई. जिसे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया.

Back to top button