जय माता महाकाली उत्सव मंडल का 32वां वर्ष
अमित मोतीवाला (बब्बू भाई) अध्यक्ष, यश शर्मा उपाध्यक्ष

अमरावती/दि.12 – शहर के सरोज चौक स्थित जय माता महाकाली उत्सव मंडल इस वर्ष अपनी स्थापना के 32वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. पिछले तीन दशकों से अधिक समय से धार्मिक आस्था एवं उत्सव की परंपरा से जुड़े इस मंडल की कार्यकारिणी में अमित मोतीवाला (बब्बू भाई) अध्यक्ष तथा यश शर्मा उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मंडल के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आनंद सोलंकी एवं सुमित शर्मा को सौंपी गई है. वहीं सचिव के रूप में माणिक खड़से एवं शाम गुप्ता कार्यरत हैं.
मंडल के सदस्यों में पवन आसोपा, वसंत गुप्ता, दिनेश जोशी, भूषण भामकर, उमेश चौरसिया, गोपाल धूत, राजू रामरख्या, मनीष सरवैया, कपिल शर्मा, बबलू बोबडे, समीर देशमुख, चेतन गुमडे, शेखर ठेले, नीलेश परमार, गोपी आसोपा, शुभम खंडेलवाल, भूषण तिवारी, राकेश गुप्ता, आशीष श्रीवास, पंकज जायसवाल, प्रशांत पचौरी, संतोष साहू, शाकाल तिवारी, अभिषेक खंडेलवाल, खुश मोतीवाला, निखिल गुप्ता एवं संजय साहू का समावेश है.
* तीन दशकों से अधिक की धार्मिक परंपरा
सरोज चौक का जय माता महाकाली उत्सव मंडल अपने 32वें वर्ष के अवसर पर धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उत्सव के सफल आयोजन के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. मंडल की ओर से माता महाकाली के प्रति श्रद्धा और भक्ति की परंपरा को कायम रखने का संकल्प व्यक्त किया गया है.





