सायंस्कोर मैदान पर नंदा गरबा महाउत्सव का हुआ धूमधाम से प्रारंभ

अमरावती/दि. 12 – स्थानीय सायंस्कोर मैदान पर क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट द्वारा नवरात्रोत्सव पर्व निमित्त आयोजित नंदा गरबा महाउत्सव का कल बडी ही धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ. दैनिक ‘अमरावती मंडल’ की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित विदर्भ के इन सबसे बडे गरबा उत्सव में कल नवरात्र के पहले दिन शाम के समय विधिविधानपूर्वक माता की चौकी स्थापित की गई तथा भक्तिभाव के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की गई. जिसके बाद ग्रुप कॉम्पिटिशन के क्वॉलिफाईन्ग राऊंड के तहत गरबा खेला गया. इस अवसर पर क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट के जीवन भामकर, निलेश गुहे, गुड्डू धर्माले, पियुष वसू, अभिमन्यू तायवाडे, भूषण फरतोडे, संकेत कुलट, आदित्य पाटिल, अजिंक्य धवने, स्वराज इंगोले, सिध्दीकेश महल्ले, अक्षय पोटे, शिवराज पाटिल, रोहन ठाकुर, राहुल मोहोड, स्वराज पोटे, पृथ्वी थोरात आदि सहित अनेकों गरबा प्रेमी उपस्थित थे.
* नंदा गरबा में प्रवेश हेतु आधार कार्ड जरूरी
विदर्भ के सबसे बडे गरबा उत्सव के रूप में विख्यात नंदा गरबा महाउत्सव में नवरात्रोत्सव के दौरान गरबा खेलने हेतु रोजाना ही बडी संख्या में गरबा प्रेमियों की भीड उमडती है. जिनमें महिलाओं और युवतियों की संख्या अच्छी-खासी रहती है. इस बात के मद्देनजर नंदा गरबा उत्सव में सुरक्षा के इंतजाम बेहद कडे रहते है. यहीं वजह है कि, आयोजकों द्वारा नंदा गरबा उत्सव में प्रवेश हेेतु गरबा प्रेमियों के लिए अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है. साथ ही स्पष्ट किया गया है कि, बिना आधार कार्ड दिखाए किसी को भी नंदा गरबा उत्सव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.





