नायब तहसीलदार राठोड रिश्वत लेते पकडा

नांदगांव खंडेश्वर में खलबली

* खेत में जाने का रास्ते का मामला
अमरावती/दि.12 – भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग ने आज दोपहर नांदगांव खंडेश्वर तहसील कार्यालय में बडी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार सुनील सखाराम राठोड (50) को 20 हजार की घूस लेते दबोचा. आरोपी के पैंट की जेब से 20 हजार की रिश्वत राशि बरामद किए जाने का दावा एसीबी ने किया है. एसीबी का ट्रैप सफल होने से पूरे जिले में खलबली मची है. यह कार्रवाई आज दोपहर 12.36 से 13.20 दौरान किए जाने की जानकारी एसीबी सूत्रों ने दी. समाचार लिखे जाने तक नांदगांव खंडेश्वर थाने में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही थी.
एसीबी सूत्रों ने बताया कि, 37 साल के शिकायतकर्ता का खेत में जाने का रास्ते का मामला था. तत्संबंधी सुनवाई नायब तहसीलदार राठोड न्यायालय में शुरु थी. शिकायतकर्ता के गत 24 जुलाई को तहसील कार्यालय जाने पर निवासी तहसीलदार राठोड ने उनके पक्ष में फैसला देने और फैसला भी जल्दी करने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग करने का आरोप शिकायतकर्ता ने किया.
एसीबी को शिकायत मिलने के बाद उन्होंने पडताल की. 18 अगस्त को सबेरे 10.32 से 11.18 बजे दौरान की गई पडताल में लोकसेवक सुनील राठोड ने शिकायतकर्ता के पक्ष में निर्णय देने पंचों के सामने 30 हजार रुपए रिश्वत मांगी. 20 हजार रुपए आदेश से पहले और 10 हजार रुपए आदेश के बाद देना तय हुआ. जिससे एसीबी ने आज 12 अक्तूबर की दोपहर नांदगांव खंडेश्वर की तहसील कार्यालय में ट्रैप लगाया. सुनील सखाराम राठोड ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए लेते ही उसकी पैंट की जेब से 20 हजार की रकम भी पंचों के सामने जब्त की गई. यह कार्रवाई पुलिस उपअधिक्षक रमेश ताले, निरीक्षक संजय शिंदे, अंमलदार वैभव जायले, राजेश मेटकर, उपनि सतीश किटुकले ने की.

Back to top button