कौंडण्यपुर में 21 से 23 नवंबर अंबा-रूक्मिणी सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में 211 मीटर साडी अर्पण समारोह होगा

श्री अंबा रूक्मिणी महोत्सव आयोजन समिति की पहली बैठक संपन्न
कौंडण्यपुर/दि.13 – भगवान श्रीकृष्ण का ससुराल, माता रूक्मिणी का माहेर घर और प्राचीन विदर्भ की ऐतिहासिक राजधानी श्री क्षेत्र कौंडण्यपुर के वैभव में वृध्दि करनेवाला यह महोत्सव इस बार अधिक भव्य स्वरूप में उत्साह से मनाने के लिए समिति की ओर से नियोजन शुरू है. श्री अंबा-रूक्मिणी महोत्सव सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का नियोजन संदर्भ में समिति के अध्यक्ष रविराज देशमुख की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक 11 अक्तूबर को श्री विठ्ठल रूख्मिणी मंदिर सभागृह में संपन्न हुई. इस समय 21, 22 और 23 नवंबर 2026 दौरान आयोजित किए जानेवाला तीन दिवसीय महोत्सव के विविध धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और क्रीडा विषयक कार्यक्रम का आयोजन संबंध में सविस्तर चर्चा की गई.
विगत वर्ष में चर्चा का विषय रहनेवाली 211 मीटर साडी अर्पण समारोह इस बार राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में संपन्न होगा. ऐसी जानकारी समिति के अध्यक्ष रविराज देशमुख ने बैठक में दी. मुख्यमंत्री महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया. उनके दौरे दौरान श्री क्षेत्र कौंडण्यपुर तीर्थक्षेत्र के पर्यटन विकास की भी समीक्षा लिए जाने का बताया.
तीन दिनों के महोत्सव उद्घाटन समारोह विश्वमांगल्य सभा, वरदायिनी नदी साडी अर्पण समारोह, एक लाख दीपक का दीपोत्सव, वरदायिनी आरती, विदर्भस्तरीय मॅरेथॉन, ग्रामस्वच्छता व नदी किनारे की स्वच्छता अभियान, नौकाविहार स्पर्धा, पारंपरिक व शास्त्रीय नृत्य-गायन, बैलबंडी सजावट स्पर्धा बैंड पथक स्पर्धा, रासगरबा आदि विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इन सभी कार्यक्रमों का नियोजन, जिम्मदारियों का वितरण और महोत्सव सफल बनाने के लिए आवश्यक विविध बातों पर बैठक में चर्चा की गई.
इस बैठक में प्रास्ताविक अक्षय पुंडेकर ने किया. इस समय आयोजन समिति के ह.भ. प. संजय महाराज ठाकरे, सरपंच प्रेमदास राठोड, गजानन बांबल, दिनेश ठाकरे, अमोल शेेंडे, गणेश बांबल, दिलीप मेहकर, संदीप सोटे, सुभाष अर्मल, अतुल ठाकरे, पांडुरंग सराडे, सुभाष खंडारे, नामदेवराव मेहकर, अंकुश देउलकर, संतोष साठवणे, भारत नागपुरे, अमोल पुंडेकर, सुयोग सरोदे, गोपी वेरूलकर, आकाश ठाकरे, आशीष डुबे, रमेश ढोणे, प्रफुल ठाकरे निखिल ठाकरे, वैभव ठाकरे, लखन वैरागडे, गणेश वैरागडे, कार्तिकेय ठाकरे, कृष्णा ठाकरे, दक्ष खंडारे, सौरभ ठाकरे सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.





