श्री हव्याप्र मंडल के जिम्नास्टिक खिलाडियों ने जीते 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक
कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र हौशी जिम्नास्टिक संघ की शानदार सफलता

अमरावती/दि.13 – श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल अमरावती जिला हौशी जिम्नॉस्टिक संघ के प्रशिक्षण केेंद्र में नियमित अभ्यास करनेवाले खिलाडियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल का गौरव बढाया है. जिम्नास्टिक संघ की राज्य टीम के खिलाडियों ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किए.
प्रतियोगिता में ट्रैम्पोलिन जिम्नास्टिक सीनियर महिला वर्ग में कृष्णा भट्टड ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. वहीं, ट्रैम्पोलिन मिनी पुरूष टीम के खिलाडी कुशल राउत ने स्वर्ण पदक जीतकर महाराष्ट्र का नाम रोशन किया. ट्रैम्पोलिन मिनी महिला टीम की खिलाडी वल्लभी हिंडोचा ने रजत पदक हासिल किया. इसके अलावा जूनियर टम्बलिंग महिला वर्ग में इशिका साखरकर ने भी सराहनीय सहभागिता दर्ज की.
महाराष्ट्र हौशी जिम्नास्टिक संघ की टम्बलिंग एवं ट्रैम्पोलिन जिम्नास्टिक की मिनी, सब-जुनियर और सीनियर टीमों के मुख्य टीम प्रबंधक के रूप में मंडल के जिम्नास्टिक विभाग प्रमुख प्रा. आशीष हटेकर ने जिम्मेदारी निभाई. वहीं, महाराष्ट्र राज्य की टम्बलिंग एवं ट्रैम्पोलिन टीम के प्रशिक्षक के रूप में एनआईएस प्रशिक्षक सचिन कोठारे ने खिलाडियों का मार्गदर्शन किया. उनके नेतृत्व में खिलाडियों ने यह सफलता हासिल की है.
श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य ने सभी पदक विजेता खिलाडियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया. मंडल के कार्याध्यक्ष एड. प्रशांत देशपांडे, उपाध्यक्ष श्रीकांत चेंडके, मंडल की सचिव एवं अमरावती जिा शौकिया जिम्नास्टिक संघ की सचिव तथा महाराष्ट्र शौकिया जिम्नास्टिक संघ की उपाध्यक्ष प्रा. डॉ. माधुरीताई चेंडके, जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष प्रा. रविन्द्र खांडेकर, उपाध्यक्ष डॉ. विकास कोलेश्वर, कोषाध्यक्ष प्रा. राजेश पांडे, मंडल के प्राचार्य डॉ. एस. पी. देशपांडे, प्रा् दीपा ताई कान्हेगांवकर, विभागीय उपसंचालक अविनाश पुंड, जिला क्रीडा अधिकारी गणेश जाधव, महाराष्ट्र शौकिया जिम्नास्टिक संघ की उपाध्यक्ष प्रा. डॉ. माधुरीताई चेंडके, अमरावती जिला जिम्नास्टिक के अध्यक्षव प्रा. रविन्द्र खांडेकर, उपाध्यक्ष डॉ. विकास कोलेश्वर, कोषाध्यक्ष प्रा. राजेश पांडे, मंडल के प्राचार्य डॉ. एस. पी. देशपांडे, प्रा. दीपाताई कान्हेगांवकर, विभागीय उपसंचालक अविनाश पुंड, जिला क्रीडा अधिकारी गणेश जाधव, महाराष्ट्र शौकिया जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्षव संजय शेटे, सचिव प्राचार्य डॉ. मकरंद जोशी, जिम्नास्टिक प्रशिक्षक प्रा. अक्षय अवघाते, डॉ. नीलेश जोशी, हेमा राजवैद्य, आकाश धोटे, रूपेश जोशी, जिला जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारी अनंत निंबोले, महेंद्र बाभुलकर, मधुकर कांबे, प्रा. डॉ. कविता वाटाणे, कमलाकर शहाणे, प्रा. विलास दलाल, विकास पाध्ये, प्रा. नंदकिशोर चव्हाण, रवि दलाल, प्रा. डॉ. ललित शर्मा तथा सभी अभिभावकों ने खिलाडियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.





