महापौर ने की कालाराम मंदिर गरबा की प्रशंसा

एकमात्र मंडल जहां परंपरा और संस्कृति का सुंदर जतन

मातृशक्ति को दिए उपहार, 79 वर्षों से गरबा रास आयोजन
अमरावती/दि.16 – कालाराम मंदिर सराफा में 80 वर्षों से परंपरागत गरबा रास का आयोजन हो रहा है. यह अत्यंत प्रशंसनीय बात है. आज जब लोगों ने गरबा रास को लेकर अलग तरह के सशुल्क आयोजन शुरु कर दिए हैं. ऐसे में कालाराम मंदिर का यह गरबा रास आयोजन प्रेरणा बना हुआ है. इसीलिए तो यहां गरबा रास प्रेमी उमडते हैं. इन शब्दों में शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्रीचंद तेजवानी ने सराफा कालाराम मंदिर स्थित गरबा रास नवरात्रि मंडल की प्रशंसा की. वह गत रात मंडल में माता रानी के दर्शन हेतु पहुंचे. महापौर के हस्ते दो महिलाओं को श्रेष्ठ गरबा रास के लिए पुरस्कृत भी किया गया.
इस समय मंडल के अध्यक्ष भाईलाल सोमैया, उपाध्यक्ष सुनील गोयनका, उद्यमी राजेश गोयनका, विदर्भ केसरी प्रा. संजय तीरथकर, मंडल के उत्सव अध्यक्ष राम पाटिल, कोषाध्यक्ष अमन गोयनका, सौरभ डागा, सुदर्शन चांडक, हितेश थडेसर, आकाश पांडे, किरीट गढिया, प्रीति रावल, सूरज आडतिया, प्रतीक आडतिया, अनुज गोयनका, नकुल डाबी, नितिन सेवक, राजेंद्र चांडक, परेश सोमानी, अतुल शर्मा, घनश्याम सोनी, भरत शर्मा, कार्तिक बुच्चा, साई गुरव, आदित्य उपासने, वेदांत उपासने, रवि सोनी, अमित लखतरिया, राजू उपासने सहित अनेक गरबा प्रेमी मौजूद थे.
महापौर का स्वागत अध्यक्ष भाई लाल सोमैया और पदाधिकारियों ने किया. इस दौरान दीपक सोमैया ने भी समयोचित विचार रखे. मंडल की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों और आयोजन की जानकारी लक्ष्मीकांत खंडेलवाल ने दी. कार्यक्रम का संचालन सौरभ डागा ने किया.

* 15 वर्षों से अनवरत माला सेवा, हैदराबाद से आती है माला
कालाराम मंदिर के गरबा आयोजन की अनेकानेक विशेषताएं है. उन्हीं में एक खासियत यह है कि, माता रानी के भक्त और मूलरुप से अमरावती निवासी गरबा जस गायक भाविन राजा 15 वर्षों से हैदराबाद से विशेष और सुंदर फूलमाला प्रति दिन भेज रहे हैं. विविध रंग की असली फूलों की अत्यंत आकर्षक गूंथी हुई फूलमाला से देवी का सौंदर्य और आकर्षण बढ जाता है. प्रत्येक उसे देखते ही भाविन राजा की सेवा की सराहना करता है.

 

Back to top button