सनेडो से दशा सोरठिया गरबा पंडाल में उत्साह का संचार

श्री दशा सोरठिया वणिक ज्ञाति महाजन का पारंपरिक गरबा रास उत्सव

अमरावती /दि.16- माता रानी के आराधना के पांचवें दिन पंचमी को रायली प्लॉट स्थित श्री गोवर्धननाथ हवेली मंदिर के सम्मुख चल रहे श्री दशा सोरठिया वणिक ज्ञाति महाजन के पारंपरिक गरबा रास आयोजन में गुरुवार शाम सनेडो की प्रस्तुति ने उत्साह का संचार कर दिया. समाज के बंधु-भगिनी सनेडो गीत और ताल पर थिरक उठे. देर रात तक भक्ति में सराबोर होकर यह लोग आनंद लेते रहे. उसी प्रकार दर्शक वर्ग को भी अपार आनंद की अनुभूति हुई.
यहां शहर के चुनिंदा मंडलों की तरह पारंपरिक वाद्यों नगाडा, हार्मोनियम बजाकर और गरबा जस गायकों के द्वारा गीतों की प्रस्तुति होती है. समाज के बंधु-भगिनी उत्साह और श्रद्धा से सम्मिलित होते हैं. वर्षों की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार विविध वेशभूषा में सभी उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं.
आयोजन में समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र धाबलिया, राजूभाई मालवीया, हितेंद्र धाबलिया, घनश्याम मालवीय, पप्पूभाई गगलानी, मनोज गगलानी, चेतन लोटिया, धवल जसापारा, डेनी जसापारा, लाला राजकोटिया, समीर बाबरिया एवं संपूर्ण समाज कार्यकारिणी व सदस्यों का सहयोग प्राप्त है. पर्व में आर्थिक योगदान सर्वश्री आयुषभाई पटेल, जतीनभाई पटेल, अमृतभाई पटेल, पप्पूभाई गगलानी, राजूभाई देसाई, चेतनभाई लोटिया, पवनभाई गट्टानी द्वारा अपने उद्योगों के बैनर द्वारा प्रदान किया गया है. उसी प्रकार समाजबंधुओं द्वारा भी आर्थिक योगदान दिया गया है. गरबा रास के इस नौ दिवसीय आयोजन के कारण रायली प्लॉट में गरबा गीतों की सुंदर, सुहानी गूंज सुनाई पड रही है.

Back to top button