प्यार में धोखा और ब्लैकमेलिंग

लैंगिक अत्याचार के बाद शादी से किया इंकार

मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
अमरावती/दि.12 – शादी का प्रलोभन देकर एक युवती से 6 साल शारीरिक संबंध स्थापित कर उसके साथ जालसाजी की गई. विशेष यानि पीडिता को आरोपी की सहेली ने ही अपने संबंधित युवक के साथ प्रेम संबंध रहने के कारण पुलिस में शिकायत न करने देने के प्रयास किये. वहीं आरोपी ने निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इस प्रकरण में मोर्शी पुलिस ने 10 अक्टूबर की शाम चिंचोली गवली ग्राम निवासी आरोपी दीपक मीरापुरे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक मीरापुरे ने अप्रैल 2020 से सितंबर 2026 की कालावधि में शादी का प्रलोभन देकर पीडिता पर बार-बार अत्याचार किये. 5 अक्टूबर को खामगांव की एक महिला ने पीडिता को मैसेज किया. पूछताछ करने पर आरोपी ने पीडिता के साथ गालीगलौज की और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी. साथ ही दूसरे मोबाइल से पास के अश्लील वीडियो पीडिता को दिखाकर ब्लैकमेल किया. पीडित युवती की सादगी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसका लगातार शोषण किया. हताश हुई पीडिता ने मोर्शी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच थानेदार राहुल आठवले आगे कर रहे है.

Back to top button