क्रिकेटर जीतेश शर्मा को पितृ शोक
मोहन लाल शर्मा का स्वर्गवास

अमरावती/ दि. 2- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर जीतेश शर्मा के पिता मोहनलाल सीताराम शर्मा (66) का अल्प बीमारी पश्चात रविवार को स्वर्गवास हो गया. वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र जीतेश और नीतेश सहित परिवार छोड गये हैं. उनका दाहसंस्कार रविवार दोपहर 12 बजे हिन्दू मोक्षधाम में किया गया.
मोहनलाल शर्मा मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी थे. बरसों पहले अमरावती आकर रहाटगांव में बसे शर्मा ने माया स्टोन इंडस्ट्रीज शुरू की थी. वे गत सप्ताह से अचानक बीमार हो गये. जिसकी खबर लगते ही जीतेश शर्मा अपने क्रिकेट फील्ड को छोडकर सीधे अमरावती पहुंचे और पिता मोहनलाल जी की सेवा सुश्रुषा में लग गये थे. उल्लेखनीय है कि जीतेश के क्रिकेट स्कील मोहनलाल शर्मा ने लडकपन में ही देख लिए थे. जीेतेश को प्रॉपर ट्रेनिंग दिलवाकर सफल क्रिकेटर बनाने में पहल की.





