नुटा बुलेटिन का स्वर्ण जयंती समारोह 23 अगस्त को अमरावती में
अमरावती विद्यापीठ में आयोजन

अमरावती/दि.21 – नागपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (नूटा) के अधिकृत मुखपत्र ‘नुटा बुलेटिन’ के स्वर्ण महोत्सवी वर्ष (1976-2025) के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन रविवार, 23 अगस्त को किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ के डॉ. के.जी. देशमुख सभागार में आयोजित होगा.
इस समारोह में शैक्षणिक एवं विधि क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी. कार्यक्रम में एमफुक्टो के पूर्व महासचिव प्रा. अशोक बर्मन स्वर्ण महोत्सवी वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्य व्याख्यान देंगे.समारोह में संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ के कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते, मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ के वरिष्ठ अधिवक्ता फिरदोस मिर्जा तथा महाराष्ट्र प्राध्यापक महासंघ के महासचिव प्रा. आर.के. चव्हाण प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एमफुक्टा के पूर्व अध्यक्ष प्रा. एस.पी. लवांडे करेंगे.
इस अवसर पर ‘नुटा बुलेटिन’ का स्वर्ण महोत्सवी विशेषांक तथा दिवंगत प्रा. बी.टी. देशमुख स्मृति विशेषांक ‘संघर्ष यात्रा के दीपस्तंभ’ का प्रमुख अतिथियों के हाथों विमोचन किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम पहले 21 जून 2026 को आयोजित किया जाना था, लेकिन प्रा. बी.टी. देशमुख के दुखद निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. नूटा के अध्यक्ष प्रा. प्रवीण बी. रघुवंशी और सचिव डॉ. नितीन सी. कोंगरे ने सभी शिक्षक, प्राध्यापक एवं हितचिंतकों से समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है.





