कार्यकर्ता से राष्ट्रीय नेता तक का सफर

राजनीति, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तित्व हैं किरण पातुरकर
कुछ लोग सालों सालों संगठनों में सक्रिय रहते है. कार्य करते है, लोगों को जोडते हैं… ऐसे ही एक नाम किरण पातुरकर का है. जो कितने ही सालों से राजनीति, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. जिंदगी के एक पडाव से दूसरे पडाव को पार करते हुए किरण भाउ ने अनगिनत लोगों को जोडते हुए उनके हाथों को रोजगार देने में मुख्य भूमिका निभाई है. स्वयंसिध्दा उद्योजकता विकास के अंतर्गत लघु उद्योग के माध्यम से बेरोजगार महिलाओं को आर्थिक उन्नति में मदद का हाथ दिया है. स्वयं रोजगार के मुफ्त प्रशिक्षण, लोन लेने की प्रक्रिया, सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दिलाने हेतु सदैव कार्यरत रहनेवाले किरण भाउ लोगों को अत्यंत सरलता के साथ मदद हेतु उपलब्ध रहते हैं. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ किसी समय भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक कार्य करने का अवसर भी किरणभाउ को मिला. आज देश की सबसे बडी पार्टी बीजेपी जब अपने शुरूआती दौर में संघर्षरत थी तब से युवा मोर्चे में राष्ट्रीय स्तर पर पद लेकर कार्य किए. यह बीजेपी की विचारधारा पर दिखाया गया उनका दृढ विश्वास था कि इतने वर्षो बाद आज भी भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र उनके हदय में जिंदा है और वे पार्टी आदेश पर हर काम के लिए तत्पर रहते हैं. अपने साथ अपनी खुद की टीम तैयार करके संस्थाओं को अपनी सेवाएं देते रहते हैं.
भारतीय जनता पार्टी में कार्यरत रहते हुए लालकृष्ण आडवाणी जी के साथ रामरथ यात्रा, मुरली मनोहर जोशी जी के साथ एकता यात्रा इस प्रकार कोलकाता से कटक तक 684 किलोमीटर की युवा मोर्चा के अंतर्गत पदयात्रा, द्बारकासे गुवाहाटी 6500 किलोमीटर की रथ यात्रा तथा राष्ट्रीय युवा मोर्चो के अंतर्गत सीमा सुरक्षा यात्रा में पूर्ण जोश के साथ सहभागी रहे. आगरा के राष्ट्रीय महाधिवेशन में सहभागी होने के पश्चात युवा मोर्चे की राष्ट्रीय युवा नीति का मसौदा तैयार किया. इस प्रकार प्रभारी बनकर अमरावती विधानसभा के लिए दो बार, गोवा विधानसभा के लिए दो बार सिलीगुडी बंगाल तथा डोंबिवली में प्रभारी के रूप में पार्टी की सफलता में सहभागी बने.
किरण भाउ का मूलत: स्वभाव अभ्यासु है, बीई मैकेनिकल की पढाई करके स्वयं का उद्योग शुरू किया तभी से एमआईडीसी एसोसिएशन में रूचि बढती गई. आज किरण भाउ अमराावती की एमआईडीसी के अध्यक्ष है. अपने अभ्यासु स्वभाव की वजह से उद्योग, पानी, पर्यटन इन तीनों क्षेत्रों में उनका अच्छा खासा अभ्यास है तथा समय-समय पर वे मार्गदर्शन करते रहते है. विशेषत: लघु उद्योग, स्वयं रोजगार, सिंचन, पर्यटन इन माध्यमों से बडे पैमाने पर रोजगार निर्मिति हो सकती है. इस विषय पर युवाओं के साथ कार्य योजनाओं पर मार्गदर्शन करते है. वे न केवल समस्याओं पर बात करते है. बल्कि उपाय योजना एवं समाधान भी सुझाते हैं. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अमरावती में होना चाहिए. इसलिए उन्होंने हम सभी को एक साथ लेकर एक स्वाक्षरी मुहीम चलाई थी. जिसके फलस्वरूप अमरावती की आम जनता की आवाज वे प्राथमिक स्तर पर सरकार तक पहुंचाने में सफल रहे.
भारतीय जनता पार्टी एक साधारण से कार्यकर्ता से लेकर तो भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद को सुशोभित किया. पार्टी को पूर्णकालिक सेवाएं दी. वर्ष 2020 में अमरावती शहर अध्यक्ष के पद पर विराजमान रहे. कोरोना काल में भाजपा की ओर से यथासंभव सेवाएं दी. समय समय पर विभिन्न आंदोलनों,मोर्चे में सक्रिय भूमिका निभाई.
एमआईडीसी इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से लेकर तो उद्योग भारती, एमगीरी, प्रौढ शिक्षा विभाग, अमरावती विद्यापीठ, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स , प्लास्टिक मैन्युफक्चर्स एसोसिएशन, महाराष्ट्र राज्य विद्युत नियामक आयोग, मैनेजमेंट कॉन्सिल आईटीआई, महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जैसी कितनी ही संस्थाओं में किरण भाउ की पोस्टर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
अपनी तो खरी-खरी की भूमिका अपनाते हुए किरणभाउ निरंतर कार्यरत है. आज उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है.
राधा कुरील
पार्षद व सभापति (शहर सुधार समिति)

Back to top button