सर्वपितृमोक्ष अमावस्या पर संत आसाराम आश्रम में सामूहिक श्राद्ध

विद्वान पंडितों द्वारा कराई जाएगी श्राद्ध विधि

* श्री योग वेदांत समिति का आयोजन
अमरावती /दि.5– स्थानीय बडनेरा रोड पर स्थित संत श्री आसाराम आश्रम में हर साल की तरह इस साल भी सर्वपितृमोक्ष अमावस्या पर शनिवार 10 अक्तूबर को सामूहिक श्राद्ध का आयोजन किया गया है. शास्त्रों में लिखा है कि, श्राद्ध से पित्तर संतुष्ट होकर आशीर्वाद देते हैं और घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है. सनातन धर्म में आस्था रखने वाला हर कोई श्राद्ध करना चाहता है, किंतु वर्तमान समय में घर पर पंडित बुलाकर श्राद्ध विधि संपन्न कराना हर किसी के लिए संभव नहीं है. इसलिए संत आसाराम आश्रम की सभी शाखाओं में हर साल सर्वपितृमोक्ष अमावस्या नाममात्र शुल्क लेकर सामूहिक श्राद्ध का आयोजन किया जाता है.
स्थानीय आश्रम में आयोजित सामूहिक श्राद्ध विधि कार्यक्रम में सहभाग लेने के लिए केवल 300 रुपए शुल्क जमा कर पंजीयन कराना अनिवार्य है. स्थानीय गांधी चौक पर स्थित संत श्री आसाराम बापू साहित्य केंद्र में 7 अक्तूबर तक पंजीयन किया जा सकता है. 300 रुपए में श्राद्धकर्ता परिवार के दो सदस्यों का भोजन, ब्राह्मण-भोजन, ब्राह्मण-दक्षिणा, पूजन सामग्री आदि शामिल है. विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न होने वाले तर्पण, पिंडदान, हवन आदि संपूर्ण श्राद्ध विधि में शामिल होकर अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करें और अधिक जानकारी के लिए 9050470294 पर संपर्क करें, ऐसा आवाहन श्री योग वेदांत समिति द्वारा किया गया है.

Back to top button