एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी
प्रवीण पोटे, अनुराधा पोटे, बबलू देशमुख, वीरेंद्र जगताप ने उठाए नामांकन

* नामांकन उठाना शुरू, 1 जून तक भर सकते हैं पर्चा
* पहले दिन उठाए गये 16 नामांकन
* अमरावती स्थानीय स्वराज्य संस्था विधान परिषद सीट
अमरावती /दि.25- जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारी आशीष येरेकर द्बारा अधिसूचना जारी करने के साथ आज से अमरावती स्थानीय स्वराज्य संस्था विधान परिषद सीट हेतु पर्चा दाखिल करने का काम शुरू हो गया. पहले दिन समाचार लिखे जाने तक 100 रूपए अदा कर 16 नामांकन खरीदे जाने की जानकारी है. अलग- अलग दलों द्बारा नामांकन उठाए गये हैं. नामांकन उठानेवालों में पूर्व मंत्री प्रवीण रामचंद्र पोटे, अनुराधा प्रवीण पोटे, पूर्व विधायक प्रा. वीरेंद्र जगताप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध उर्फ बबलू देशमुख के नाम प्रमुख कहे जा सकते है. अन्य में योगेश गावंडे, संदीप मेश्राम, विनित डोंगरदिवे और मो. सिद्दिक मो. सादिक ने नामांकन उठाए हैं. प्रवीण पोटे, वीरेंद्र जगताप और बबलू देशमुख ने 3-3 सेट खरीदे. वहीं अनुराधा पोटे और योगेश गावंडे ने 2-2 सेट लेने की जानकारी अधिकृत सूत्रों ने दी है. आगामी 1 जून की दोपहर 3 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय के विशेष चुनाव कक्ष में नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं. 2 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 4 जून को उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी.
अमरावती सीट के इलेक्शन को लेकर रोचक टक्कर के आसार बताए जा रहे हैं. बीजेपी, कांग्रेस, वायएसपी और अन्य दल चुनाव लडने के लिए तैयार हैं. कई प्रमुख राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम चुनाव लडने के इच्छुकों में बताए जा रहे हैं. किसी भी दल ने स्वाभाविक रूप से अभी पत्ते नहीं खोले हैं. 8 वर्षो बाद इलेक्शन होने जा रहा है. नगर परिषद, नगर पंचायत और महापालिका के नवनिर्वाचित और स्वीकृत नगरसेवक, नगराध्यक्ष, महापौर, उप महापौर इस चुनाव में वोट डालनेवाले हैं.
* 10 सूचक आवश्यक
चुनाव अधिकारी आशीष येरेकर ने बताया कि नामांकन पत्र पर मतदाता सूची के 10 सदस्यों की सूचक के रूप में सही जरूरी है. उसी प्रकार उम्मीदवारों को नमूना 2- ई आवश्यक है. नमूना 2-ई में अपराधिक प्रकरणों, चल और अचल संपत्ति के बारे में संबंधित प्रतिज्ञापत्र दंडाधिकारी अथवा नौकरी के ंसम्मुख करना होगा. कोई भी कॉलम खाली नहीं छोडा जा सकता. उसी प्रकार प्रदेश के किसी भी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का वोटर होने की प्रमाणित कॉपी अथवा चुनाव अधिकारी का प्रमाणत्र, पासपोर्ट आकार के दो फोटो और फोटों के पीछे उम्मीदवारों के हस्ताक्षर एवं निवासस्थान के बारे में प्रतिज्ञापत्र आवश्यक है.
* केवल तीन वाहनों को प्रवेश
आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया अगले सोमवार 1 जून तक चलेगी चुनाव अधिकारी आशीष येरेकर ने बताया कि चुनाव कक्ष से 100 मीटर दूर केवल तीन वाहनों को प्रवेश रहेगा और नामांकन प्रस्तुत करते समय उम्मीदवार के साथ 5 लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा.
* तीन पथक, नोडल अधिकारी नियुक्त
आचार संहिता क्रियान्वयन हेतु 3 स्वतंत्र दस्ते, विविध विभागों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गये हैं. चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू रखने के लिए सभी अधिकारियों से समन्वय रखकर जिम्मेदारी निर्वहनता, निर्देश आशीष येरेकर ने दिए हैं.
* स्वीकृत सदस्य भी करेंगे वोटिंग
इस बार महापालिका में 8 और जिले की सभी नगर परिषद मिलाकर 34 स्वीकृत नगरसेवकों को भी विधान परिषद सदस्य चुनने के लिए मताधिकार प्राप्त हुआ ह््ै. जिससे सदस्यों में फिलगुड है. 226 महिला और 227 पुरूष वोटर्स होने से प्रमुख उम्मीदवारों में अधिकाधिक वोटर्स को अपनी ओर लेने का जोरदार प्रयास होगा. राजनीतिक गतिविधि शुरू हो गई है. प्रमुख दलों के मीटिंग के दौर चल रहे हैं. पालकमंत्री सहित विविध दलों के प्रमुख नेताओं के इसी सप्ताह अमरावती आने की संभावना है.
* पोटे 28 को भर सकते नामांकन
पूर्व मंत्री और इस सीट के दो बार विधायक रहे प्रवीण पोटे पाटिल द्वारा आगामी गुरुवार 28 मई को नामांकन दाखिल कर सकते हैं.





