मूर्तिकार के साथ ऑनलाइन 6.70 लाख रुपए की ठगी

चांदूर बाजार थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज

अमरावती/दि.7 – चांदूर बाजार थाना क्षेत्र के शिरजगांव बंड शहर में रहने वाले एक मूर्तिकार के साथ ऑनलाइन 6 लाख 70 हजार 532 रुपए की ठगी होने का मामला प्रकाश में आया है. शिकायत के आधार पर चांदूर बाजार पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. ठगे गये मूर्तिकार का नाम सूरज अशोकराव रोतडे (30) है.
जानकारी के मुताबिक शिरजगांव बंड के शिवनेरी नगर निवासी सूरज रोतडे पेशे से मूर्तिकार है. 2 जुलाई को उनके मोबाइल पर दो मैसेज आये हुए दिखाई दिये. किसी ने उनके सेंट्रल बैंक के खाते से 6 लाख 70 हजार 532 रुपए 69 पैसे निकाल लिये थे. यह मैसेज देखकर मूर्तिकार सूरज रोकडे की पैरों तले जमीन खीसक गई. तत्काल वे बैंक में गये तब बैंक बंद थी. दूसरे दिन जाकर उन्होंने बैंक मैनेजर को घटना की जानकारी दी. तब तत्काल बैंक अकाउंट चेक किया गया, तो उनके खाते से 6 लाख 70 हजार 532 रुपए निकाले हुए दिखाई दिये. शेष रकम 9 लाख 1 लाख 772 रुपए 92 पैसे होल्ड कर दिये. पश्चात तत्काल उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की. चांदूर बाजार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) और आईटी एक्ट 66 (सी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button