पत्नी की हत्या कर एक माह से फरार आरोपी दबोचा गया
बडनेरा के थानेदार पुनीत कुलट के दल की कार्रवाई

* दाभा ग्राम के बंद मकान में मिली थी महिला की लाश
अमरावती/दि.12 – शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद घर को ताला लगाकर पिछले एक माह से फरार आरोपी पति को बडनेरा पुलिस स्टेशन का प्रभार संभालते ही थानेदार पुनीत कुलट के नेतृत्व वाले दल ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. गिरफ्तार आरोपी का नाम ललीत उर्फ दर्शन सुनील मेहरे (32) है.
जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर को दाभा ग्राम के एक बंद मकान से काफी दुर्गंध आ रही थी. यह बात पूरे गांव में फैलने के बाद सरपंच ने घटना की जानकारी बडनेरा पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा और मकान के ताले तोडकर भीतर प्रवेश किया, तब महिला की सडीगली लाश बरामद हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया. घटना वाले दिन से आरोपी पति ललीत मेहरे फरार था. मृतक वैशाली ठाकरे की हत्या 17 सितंबर को ही की रहने की बात जांच में उजागर हुई थी. मृतक की सास ने भी अपने बेटे के खिलाफ बडनेरा थाने में शिकायत दर्ज की थी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसका कही पता नहीं चला था. इस दौरान बडनेरा के थानेदार हनमंत उरलागोंडावार के स्थान पर नांदगांव पेठ के थानेदार पुनीत कुलट को बडनेरा पुलिस स्टेशन का प्रभार पुलिस आयुक्त राकेश ओला द्वारा दिये जाने के बाद उन्होंने पदभार संभाल ही संगीन मामलों के फरार आरोपी बाबत जानकारी ली. पश्चात अलग-अलग टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने बाबत उचित मार्गदर्शन कर दल रवाना किया. बडनेरा डीबी स्क्वॉड के हेड कांस्टेबल सुधीर प्रांजले, नीलेश गुल्हाणे, रोशन निसंग, पचन पंडित, मो. समीर, रितेश चव्हाण, प्रमोद सायरे के दल ने वैशाली ठाकरे हत्याकांड के फरार आरोपी ललीत मेहरे की जानकारी निकालकर उसे दाभा परिसर के जंगल ेसे जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया. घटनावाले दिन से यह आरोपी फरार था. अब आरोपी को न्यायालयय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाने वाला है.





