तृप्ती मेश्राम को मिला ‘शरद रत्न पुरस्कार’

महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान के लिए मुंबई में सम्मान

अमरावती/दि.12– कला, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली अमरावती की तृप्ती राहुल मेश्राम को ‘शरद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. शरद प्रतिभा सांस्कृतिक प्रतिष्ठान की ओर से 7 अक्टूबर को मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया.
प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष कोयनारत्न राजाराम बुवा शेलार ने कला, संस्कृति, सामाजिक कार्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में मेश्राम के योगदान को देखते हुए उनका चयन किया. समारोह में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरदचंद्र पवार के हाथों वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व विधायक रामशेठ ठाकूर को जीवनगौरव पुरस्कार प्रदान किया गया. इसके बाद रामशेठ ठाकूर, विधायक शशिकांत शिंदे, भावना घाणेकर और राजाराम बुवा शेलार के हाथों तृप्ती मेश्राम का सम्मान किया गया. समारोह में महाराष्ट्र की लोककलाओं, आदिवासी गीतों, लावणी और भारुड की प्रस्तुतियां भी हुईं. मेश्राम के सम्मान से अमरावती जिले का गौरव बढ़ा है. उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न स्तरों से अभिनंदन किया जा रहा है.

 

Back to top button