गाय सामने आने से हुई दुर्घटना में दुपहिया सवार की मौत
राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.2– दुपहिया के सामने अचानक गाय सामने आ जाने से हुई दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई तथा एक युवती घायल हो गई. यह दुर्घटना 31 मई को मध्यरात्रि के बाद राजापेठ थाना क्षेत्र के सुपर एक्सप्रेस हाईवे पर घटित हुई. मृतक युवक का नाम यवतमाल निवासी कृष्णा तुकाराम गव्हाले (19) है. जबकि जख्मी का नाम सुकेशिनी प्रकाश वानोडे (19) है.
जानकारी के मुताबिक दोनों विद्यार्थी शिक्षा के लिए अमरावती में रहते है. यह दोनों रविवार मध्यरात्रि को दुपहिया क्रमांक एमएच-29/बीवाय-1078 पर सवार होकर सुपर एक्सप्रेस हाईवे से जा रहे थे. बीच रास्ते में अचानक एक गाय उनकी दुपहिया के सामने आ गई. इस कारण कृष्णा का दुपहिया पर से संतुलन बिगड गया और दुपहिया दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में कृष्णा गव्हाले की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई.
* किराए के मकान में चोरी
अमरावती शहर के गाडगे नगर क्षेत्र में किराए से रहने वाली युवती के कमरे से 10 हजार रुपए नकद व अन्य साहित्य समेत 15 हजार रुपए का माल चोरी हो गया. 1 जून को सुबह 6 बजे के दौरान यह घटना उजागर हुई.





