‘लाली इम्पीरियल’ आनेवाले समय में बनेगा मैरज डेस्टीनेशन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का प्रतिपादन

* डॉ. बख्तार परिवार की वास्तु का भव्य लोकार्पण समारोह
अमरावती /दि.2 समय के साथ निर्माण के क्षेत्र में बदलाव होने लगा है. इसके साथ ही अब देश-विदेश की तकनीक को अपनाकर नए-नए निर्माण किए जा रहे है. ऐसे में ‘लाली इम्पीरियल’ जो निर्माण क्षेत्र का एक बेहतरीन नमूना है, आनेवाले समय में एक बेहतरीन व सुविधाजनक मैरेज डेस्टीनेशन बनेगा, ऐसा विश्वास केंद्रीय सडक परिवहन व महामार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने व्यक्त किया.
स्थानीय एमआईडीसी बडनेरा मार्ग पर स्थित निंभोरा परिसर में बने डॉ. बख्तार परिवार के ‘लाली इम्पीरियल’ के भव्य लोकार्पण समारोह के उपलक्ष्य में वे उद्घाटक के तौर पर बोल रहे थे. लोकार्पण समारोह में महापौर श्रीचंद तेजवानी, महाराष्ट्र मेडिकल कौन्सिल के अध्यक्ष डॉ. विक्की रुघवानी, बख्तार परिवार के सदस्य हशमत बख्तार, यशोदा बख्तार, विजय बख्तार, अनिता बख्तार, डॉ. निखिल बख्तार, खुशबू बख्तार, डॉ. नेहा बख्तार-पांडे प्रमुख रुप से उपस्थित थे.
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि, विदेशों में जिस तकनीक के साथ सपनों का घर और विविध वास्तु का निर्माण किया जाता है, उसमें जो तकनीक अपनाई गई है, उसी प्रकार की तकनीक को यहां इस्तेमाल हुआ देखमय अत्यंत प्रभावित हुआ हूं. विदेशों की निर्माण तकनीक से न केवल हम पर्यावरण का संवर्धन कर सकते हैं, बल्कि इस वास्तु को वर्षों तक डैमेज से भी बचा सकते है. इसलिए जिन लोगों ने ‘लाली इम्पीरियल’ के निर्माण में अपना सहयोग दिया है, मैं उन सभी का अभिनंदन करता हूं.
एक व्यक्ति जो मेडिकल क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर चुका है, वह अब होटल व्यवसाय में भी सहभागी होकर कार्य कर रहा है. इसे देखकर अत्यंत हर्ष हो रहा है. लेकिन जब मैं इस इमारत में आया, तो इसकी भव्यता को देखते हुए मुझे भी कुछ समय के लिए आश्चर्य हुआ. लेकिन दूसरे ही पल लगा कि, इतने बडे पैमाने पर परिवार ने निवेश किया है, उसका रिटर्न उन्हें मिलेगा या नहीं. लेकिन आनेवाले समय में यह भव्य इमारत न केवल आपको रिटर्न दिलाएंगी, बल्कि आपकी इस सेवा को शहर विकास में एक मिल का पत्थर बनाएंगी, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया.
‘लाली इम्पीरियल’ के संचालक डॉ. विजय बख्तार ने प्रस्तावना में कहा कि, करीब 15 हजार स्क्वेअर फीट में बनी इस इमारत में आनेवाले हर व्यक्ति के जीवन में खुशिया ही खुशिया होंगी. यह परिवार के लिए एक ऐसा खुशियों का डेस्टीनेशन बनेगा, जो आनेवाले समय में लोगों के लिए यादगार साबित होगा. यहां 65 हजार स्क्वेअर फीट में लॉन तथा 11 हजार स्क्वेअर फीट में हॉल का निर्माण करने के साथ ही स्विमिंग पुल, स्पोर्ट्स सेक्शन की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. मैं कई सालों से विविध सामाजिक कार्य में सक्रिय रहा हूं. इस कारण आनेवाले समय में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. गोविंद कासट जैसे लोगों के लिए यह हॉल सामाजिक उपक्रम हेतु निशुल्क अथवा किफायती दामों में उपलब्ध करवाने का मानस है, ताकि ‘लाली इम्पीरियल’ के माध्यम से समाज के प्रति अपना दायित्व निभाने का भी मौका मिले.
लोकार्पण समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम मान्यवरों के हाथों दीप प्रज्वलन तथा प्रतिमा के पूजन से की गई. उसके पश्चात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बख्तार परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ व भेंट वस्तुएं प्रदान कर स्वागत किया गया. पश्चात केंद्रीय मंत्री गडकरी ने रिमोट के माध्यम से ‘लाली इम्पीरियल’ होटल के नाम पट्टी का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह का संचालन प्रा. रसिका वडवेकर-वानखडे ने किया व आभार डॉ. निखिल बख्तार ने माना.
इस अवसर पर संत साईं कंवरराम धाम के संत साईं राजेशलाल कंवर, शिवधारा आश्रम के डॉ. संतोषकुमार महाराज, विधायक रवि राणा, प्रतिदिन अखबार व वृत्त केसरी के संस्थापक संपादक नानक आहूजा, विनोद कलंत्री, एड. वासुदेव नवलानी, पूर्व पालकमंत्री जगदीश गुप्ता, कैलाश लढ्ढा, वृत्त केसरी के संपादक जयराम आहूजा, विश्वास आहूजा, राहूल आहूजा, विजय मोहता, विजय तलडा, नवीन चोरडिया, चिराग नवलानी, पूज्य पंचायत रामपुरी कैम्प के अध्यक्ष डॉ. इंदरलाल गेमनानी, पूज्य पंचायत कंवर नगर के अध्यक्ष संतोष सबलानी, जगदीश छतवानी, एड. अनिल अडवानी, अनूप हरवानी, सिटी एसो. के मुकेश हरवानी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र पोपली, संतोष तलडा, तुलसी सेतीया, डॉ. डी. जी. अडवानी, विजय खत्री, संजय शादी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, पूर्व पालकमंत्री प्रवीण पोटे पाटिल, भाजपा ज्येष्ठ नेता प्रा. रवींद्र खांडेकर, पूर्व भाजपा शहराध्यक्ष किरण पातुरकर सहित बख्तार परिवार, हबलानी परिवार के साथ बडी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे.

Back to top button