युवा जोश के साथ काम करते हुए बैंक को प्रगतिपथ पर ले जा रहे है
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का प्रतिपादन

* महात्मा फुले अर्बन को-ऑप बैंक लि. को दी सदिच्छा भेंट
अमरावती /दि.2– महात्मा फुले बैंक की स्थापना मेरे सहयोगी और पूर्व मंत्री स्व. विनायकराव करोडे के हाथों की गई. उस समय 10 मार्च 2000 की तिथि रही, जब कॉटन मार्केट मार्ग पर इस बैंक की मुख्य वास्तु के लोकार्पण की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई थी. आज स्व. विनायकराव कोरडे का यह सपना अब बाल्य अवस्था से युवा अवस्था में पदार्पण कर चुका है. युवा जोश के साथ काम कर बैंक को निरंतर प्रगतिपथ पर ले जाने का कार्य कर रहे है, ऐसा प्रतिपादन केंद्रीय सडक व परिवहन तथा महामार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया.
स्थानीय शेगांव-रहाटगांव मार्ग पर स्थित महात्मा फुले बैंक की हाल ही में नवनिर्मित इमारत का राज्य के मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों लोकार्पण हुआ था. रविवार 31 मई को उन्होंने इस इमारत को सदिच्छा भेंट दी. इस अवसर पर वे बोल रहे थे. कार्यक्रम में विधायक प्रवीण तायडे, पूर्व राज्यमंत्री प्रवीण पोटे, बैंक के संचालक वामनराव वासनकर, डॉ. अशोकराव लांडे, रमेशराव मडघे, संजय कुरलकर, मनोज भेले, डॉ. सुभाषराव डेहनकर, बालासाहेब अलोणे, प्रा. हेमंतराव बेलोकर, सुदेशराव भेले, दीपक लोखंडे, श्रीकांत अपाले, यशवंत गोडेकर, राजश्री जढाले, आशीष लांडे, पार्षद कल्याण व आकाश तायडे, वैशाली सिनकर, उद्योजक कपिल आंडे, सचिन वानखडे, सागर आंडे, श्रीनिवास लोखंडे, सुहास गोगे, बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र भेले तथा सभी शाखा व्यवस्थापक समस्त कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित थे.
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि, आज बैंक की खुद की इमारत बन गई है. जिसे देखकर अत्यंत हर्ष हो रहा है. बैंक ने निरंतर विविध शाखाओं के माध्यम से विस्तार किया है. जो सभी के लिए गौरव की बात है. बैंक की विगत 26 सालों में हुई निरंतर प्रगति के लिए संचालक मंडल के साथ यहां काम करनेवाला हर व्यक्ति और उसका परिश्रम, कडी मेहनत कारगर साबित हो रही है. बैंक ने हमेशा ही ग्राहकों का हितचिंतक बनकर जो कार्य किया है, वह आनेवाले समय में इसी प्रकार चलता रहे, ऐसी शुभकामनाएं भी उन्होंने दी.
महात्मा फुले को-ऑप. बैंक लि. की ओर से नितिन गडकरी का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ व सम्मानचिन्ह प्रदान कर बैंक के अध्यक्ष दिलीप लोखंडे, उपाध्यक्ष प्रमोद कोरडे, संचालक राजेंद्र आंडे ने सत्कार किया और उन्हें बैंक की स्मरणिका भी भेंट दी. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इमारत का अवलोकन कर पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर तथा महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले एवं पूर्व राज्यमंत्री स्व. विनायकराव कोरडे की प्रतिमा का पूजन कर पुष्पमाला अर्पित की. कार्यक्रम का संचालन एड. आशीष लांडे ने किया व आभार बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय सिनकर ने माना.





