डॉ. वलसंगकर आत्महत्या प्रकरण
महिला अधिकारी गिरफ्तार, तीन दिनों की कस्टडी

सोलापुर/ दि.21- विश्व विख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. शिरीष वलसंगकर (70) आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर उन्हीं के अस्पताल की महिला अधिकारी मनीषा महेश माने-मुस ले (45) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में प्रस्तुत किया. न्यायालय ने तीन दिनों तक कस्टडी रिमांड मंजूर किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का राकांपा के स्थानीय नेता से संबंध है.
डॉ. वलसंगकर के पुत्र डॉ. अश्विन की शिकायत पर बाजार पुलिस थाने ें में मनीषा के विरूध्द केस दर्ज कर शनिवार देर रात कोर्ट के आदेश पर आरोपी महिला को बंदी बनाया गया. महिला को अस्पताल में डॉ. वलसंगकर ने ही भारी तनख्वाह पर नियुक्त किया था. उसने आर्थिक मामलों में डॉक्टर की नहीं सुनी और उन्हें ही परेशान करना प्रारंभ कर देने का आरोप शिकायत में किया गया है.





