कलाकार और प्राविण्यप्राप्त स्पर्धको का विद्यापीठ करेगी सत्कार

सांस्कृतिक भवन में आयोजन कल

अमरावती /दि. 19– सत्र 2023-24 में संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ उत्कृष्ठ कलाकार, युवक व युवती पुरस्कार, राष्ट्रीय कव्वाली, मध्य विभाग व अखिल भारतीय आंतर विद्यापीठ स्पर्धा में प्रावीण्य प्राप्त दल के स्पर्धक, कलाकार, साथी और दल व्यवस्थापक का विद्यापीठ की तरफ से बुधवार 20 मार्च को संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में सत्कार किया जानेवाला है. इस अवसर पर बॉलीवूड आयफा अवॉर्ड विजेता, मोटीवेशनल स्पीकर तथा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कैलाश तानकर नागपुर का विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिलेगा. विद्यापीठ अंतर्गत आनेवाले सभी महाविद्यालय प्राचार्य, विभाग प्रमुख, पदव्युत्तर शैक्षणिक विभाग को सूचित कर सभी संबंधितो से इस बाबत विद्यार्थियों को अवगत कराने व कार्यक्रम में समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध विद्यापीठ की तरफ से विद्यार्थी विकास विभाग संचालक डॉ. राजीव बोरकर ने किया है.

Back to top button