खडे ट्रैक्टर से दुपहिया भिडी, एक मृत, एक घायल

अंजनगांव सुर्जी थाना क्षेत्र के लखाड ग्राम के पास की घटना

अमरावती/दि.25 – अंजनगांव से अकोट मार्ग पर लखाड ग्राम के पास सडक पर खडे ट्रैक्टर से दुपहिया भिडने के कारण दुपहिया पर सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. जबकि एक अन्य घायल हो गया. यह दुर्घटना शुक्रवार 24 अक्तूबर की शाम 6.30 बजे के दौरान घटित हुई. दुर्घटना में मृतक का नाम लक्ष्मण हिरे है.
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण हिरे और उनके भाई शुक्रवार 24 अक्तूबर की शाम दुपहिया वाहन पर सवार होकर अंजनगांव से लखाड ग्राम आ रहे थे, तब लखाड ग्राम के पास अमोल बालकृष्ण वानखडे (40) नामक व्यक्ति ने अपना ट्रैक्टर लापरवाही से सुरक्षा का ध्यान न रखते हुए सडक पर खडा कर दिया था. ऐसे में शाम के समय अंधेरे में ट्रैक्टर न दिखाई देने से लक्ष्मण हिरे की दुपहिया ट्रैक्टर से जा टकराई. इस हादसे में लक्ष्मण हिरे दुपहिया से नीचे गिरने के कारण उनके सिर और छाती पर गंभीर चोटे आ गई और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. लक्ष्मण के भाई गंभीर रुप से घायल हो गए. मृतक के बेटे अशोक लक्ष्मण हिरे (45) की शिकायत पर अंजनगांव सुर्जी पुलिस ने आरोपी अमोल वानखडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 285, 125 (आय) ए, 125 (ठ), 106 (1) के तहत मामला दर्ज किया है.

Back to top button