ठाकरे गुट के सांसद पहुंचे मोदी से मिलने
ऑपरेशन लोटस की चर्चा हुई फिर तेज

मुंबई./दि.12- हाल ही में भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने यह दावा करते हुए हडकंप मचा दिया था कि, महाविकास आघाडी के कुछ सांसद उनके संपर्क में है. जिसके बाद शरद पवार गुट वाली राकांपा के सांसद बजरंग सोनावने ने गत रोज गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की थी. वहीं आज शिवसेना उबाठा के सांसद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने हेतु पहुंचे. जिसके चलते एक बार फिर भाजपा के ऑपरेशन लोटस की जबर्दस्त चर्चाए चल पडी है.
जानकारी के मुताबिक ठाकरे गुट के सांसदों ने विगत सप्ताह पीएम मोदी से मुलकात हेतु वक्त मांगा था. जिन्हें आज मुलाकात का समय दिया गया. जिसके बाद उद्धव सेना के 7 सांसद पीएम मोदी से मिलने हेतु संसद परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे. हालांकि इस मुलाकात का प्रयोजन अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. ऐसे में माना जा रहा है कि, संसद सत्र के दौरान विभिन्न दलों के सांसद प्रधानमंत्री से मुलाकात करते रहते है. संभवत: यह उसी परंपरा का हिस्सा हो सकता है.





