ढोके ने खराटे को ललकारा
नगरसेवक का चुनाव जीतकर दिखाएं

अमरावती/ दि.१०- युवा स्वाभिमान की महिला शहर अध्यक्ष और पुर्व नगरसेविका सुमती ढोके ने शिवसेना ठाकरे गुट के जिला प्रमुख सुनील खराटे को ललकारा है. ढोके ने कहा कि विधानसभा तो दूर की बात खराटे सादा नगरसेवक का ुुचुनाव जीतकर दिखला दे. ढोके ने सेना नेता को अपने सामने लडने की भी चुनौती दे डाली. खराटे ने विधायक राणा को बडनेरा क्षेत्र से इस्तिफा देकर चुनाव लडने की चुनौती दी थी. जिसका ढोके ने जवाब दिया है. दरअसल विधायक राणा ने ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे को ललकारा था जिसके बाद खराटे विवाद में कूद पडे.
सुमती ढोके ने जारी प्रेस बयान में खराटे को अपनी सीमा में रहकर बयानबाजी करने की सलाह दी. उन्होने कहा की, खराटे को दिन में सपने देखना छोड देना चाहीए. अपनी क्षमता देखकर वक्तव्य करना चाहीए. आजतक सादा नगरसेवक का चुनाव न लडने वाले, और मैदान में न उतरने वाले अपनी क्षमता का विचार कर बोले तो बेहतर रहेगा अकारण किसी भी विषय में अपनी नाक घुसाना ठीक नही. ढोके ने ललकारा कि खराटे अपनी नेतृत्व क्षमता सिध्द करने ढोके अथवा युवा स्वाभिमान के किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ मनपा चुनाव लडकर दिखा दें. किसी भी वार्ड से चुनाव लडने का साहस खराटे को दिखाना चाहीए. यह कहते हुए ढोके ने दावा किया की, खराटे को सामान्य युवा स्वाभिमान कार्यकर्ता आसानी से परास्त कर सकता है. उन्होने कहा कि, जनता बहुत होशियार है. कौन कितने पानी में है, यह जनता को भलीभांति पता है. ढोके कहा की, नाहक बडबडाने से अच्छा है की, खराटे जनता के दरबार में उनसे दो-दो हाथ करने की तैयारी करें.





