मंत्री पद के लिए विधायक रवि राणा की लॉबिंग

मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावना

* राणा समर्थकों की अमरावती में बैनरबाजी
अमरावती/दि.12-विधानसभा चुनाव के बाद महायुति ने सरकार स्थापित की है. अब मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा होकर किसे मंत्री पद मिलेगा, इसकी उत्सुकता कार्यकर्ताओं को है. इसमें अमरावती जिले में विधायक रवि राणा को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में स्थान देंगे, ऐसा कहा जा रहा है. इसके तहत राणा समर्थकों द्वारा शहर में पोस्टर व बैनर लगाए जा रहे है.
विधानसभा चुनाव में अमरावती जिले में महायुति को पहली बार बडी सफलता मिली है. आठ में से 7 सीटों पर महायुति के विधायक चुने गए है. यह सफलता दिलाने राणा दंपत्ति का भारी योगदान रहने से राणा दंपत्ति को सत्ता स्थापन में बडा गिफ्ट मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है. इसलिए राणा दंपत्ति मुंबई और दिल्ली में डेरा डाले हुए है.
अमरावती जिले में महायुति के सात विधायक चुनकर आए है. इसमें रवि राणा को कैबिनेट मंत्री पद निश्चित है, ऐसी चर्चा है. लोकसभा चुनाव में नवनीत राणा को मिली पराजय के बाद राणा दंपत्ति ने जिले में एडी की चोटी पर जोर लगाया. जिले में महायुति के सात विधायक विजयी किए. इसमें भाजपा के पांच, युवा स्वाभिमान के रवि राणा, तथा अजित पवार के राष्ट्रवादी की सुलभा खोडके का समावेश है. इसलिए राज्य मंत्रिमंडल में रवि राणा को स्थान मिलने की संभावना है.

 

Back to top button