महाराष्ट्र की कबड्डी टीम हरियाणा रवाना
19 साल के भीतर छात्र-छात्राओं का समावेश

* अकोला में हुआ प्रशिक्षण
अकोला/दि.6– महाराष्ट्र राज्य के 19 वर्ष के छात्र-छात्राओं की कबड्डी टीम हरियाणा के भिवानी में 7 से 12 दिसंबर के दौरान होनेवाली राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा में शामिल होने के लिए अकोला से 5 दिसंबर को रवाना हुई है.
क्रीडा व युवक सेवा संचालनालय महाराष्ट्र राज्य पुणे अंतर्गत जिला क्रीडा परिषद, जिला क्रीडा अधिकारी कार्यालय अकोला द्वारा राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला क्रीडा संकुल स्व. वसंत देसाई स्टेडियम में 2 से 4 दिसंबर के दौरान किया गया था. छात्राओं की टीम में चयनीत हुए खिलाडियों में गजानन कुर्हे (वाशिम), शुभम विटके (बीड), सागर जगदाले (बीड), शिवदास भेंडेकर (वाशिम), राज राठोड (बीड), अर्जून तडस (वर्धा), रणवीर पाटिल (सांगली), अर्शद बशीर पन्हालकर (कोल्हापुर), पृथ्वीराज पाटिल, शेख रियाज सुलतान (अहमदनगर), आदित्य डुकने (सांगली), माऊली शितोले (वर्धा) का समावेश है. जबकि छात्राओं की टीम में श्रावणी भोसले (इस्लामपुर), प्रांजली थेटे (पुणे), अनुष्का सावंत (वाशिम), आर्या पाटिल (नाशिक), अनुजा माली (वाशिम), कार्तिकी फडतरे, श्रावणी सावंत (छत्रपति संभाजी नगर), नम्रता सावंत (नाशिक), साक्षी शिंदे (सांगली), किरण चव्हाण (यवतमाल), चिन्मयी ढगले (रत्नागिरी), स्नेहल बोडने (भंडारा) का समावेश है. छात्रों के टीम के प्रशिक्षक के रुप में केतन गायकवाड तथा छात्राओं की टीम की महिला प्रशिक्षक के रुप में गीता साखरे काम संभालनेवाली है. चयनीत हुए राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडियों को जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने स्पर्धा के लिए शुभेच्छा देते हुए विजयी होकर महाराष्ट्र टीम को स्वर्ण पदक लाने का आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी सतीशचंद्र भट ने खिलाडियों को शुभेच्छा दी.





