महाराष्ट्र प्रदेश कांगे्रस सचिव आसिफ तवक्कल का सत्कार

एसोसिएशन गर्ल्स हाईस्कूल के आसिफ हुसैन का आयोजन

अमरावती/प्रतिनिधि दि.३ – महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सचिव पद पर हाल ही में पूर्व पार्षद आसिफ तवक्कल की नियुक्ति की गई. जिसमें नवनियुक्त कांगे्रस प्रदेश सचिव पूर्व पार्षद आसिफ तवक्कल का शहर में उनके चाहनेवालों व्दारा सत्कार किया जा रहा है.
इसी क्रम में एसो. गर्ल्स हाईस्कूल व उर्दू हाईस्कूल तथा जूनियर कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष आसिफ हुसैन ने आसिफ तवक्कल का पुष्पगुच्छ प्रदान कर सत्कार किया. इस अवसर पर तनवीर आलम, नसिम खान उर्फ पप्पू आदि उपस्थित थे.

Back to top button