मोर्शी पुलिस ने निकाला रूटमार्च
शिवजयंती शोभायात्रा व प्रकट दिन पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पहल

मोर्शी /दि.18– बुधवार, 19 फरवरी को शहर से निकलने वाली शिवजयंती शोभायात्रा व श्री गजानन महाराज प्रकट दिन प्रित्यर्थ कानून व सुव्यवस्था अबाधित रहे, इसलिए पुलिस स्टेशनमोशी की ओर से रविवार, 16 फरवरी को मोशी शहर में रूटमार्च निकाला गया.
सर्वप्रथम पुलिस उपविभागीय अधिकारी संतोष खांडेकर के नेतृत्व में प्रभारी थानेदार पुष्पलता वाघ, सहायक पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण चिंचोले, पुलिस उपनिरीक्षक आकाश शेवनकर, तुषार चव्हाण, राजू धुर्वे, गजानन सुंदरकर, अरुण लांडे, पुलिस कॉन्स्टेबल योगेश सांभारे की उपस्थिति में शाम को 5णउसे 6 बजे के दौरान मनाए जाने वाला शिवजयंती व प्रकट दिन उत्सव शांति के साथ मनाएं 2 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं. किसी भी प्रकारकी अनुचित घटना न घंटे, इस उद्देश्य से कानून व सुव्यस्था बनाए रखने के लिए दंगा नियंत्रक योजना की रंगीन तालीम लेकर रूट मार्च निकाला गया. इस रूट मार्च की शुरुआत स्थानीय जयस्तंभ चौक स्थित हजारों श्रद्धालुओं के बद्धास्थान रहने वाले गणपति मंदिर से मुख्य बाजार सहित अतिसंवेदनशील भागों में भ्रमण करती हुई गांधी चौक गुजरी बाजार चौक से रामजीवाचा चौक में रुटमार्च का समापन किया गया. इस रूटमार्च में मोशी पुलिस स्टेशन के चार अधिकारी, चीन पुलिस अर्मलदार, 36 सैनिक, पुलिस मुख्यालय से एक आरसीपी पथक, शिरखेड के चार पुलिस अमलदार शामिल थे. इस अवसर पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष खांडेकर ने सभी जाति-धर्म के लोगों से शिवजयंती व श्री गजानन महाराज प्रकट दिन उत्सव अत्यत्त शंति से मनाने तथा किसी भी प्रकार का जातिय तनाव निर्माण न हो इस बात की सावधानी बरतने का आवाहन किया है.





