राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसंबर को

शनिवार 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है

अमरावती/दि.9-अमरावती सहित सभी न्यायालय में शनिवार 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण व महाराष्ट्र राज्य विधि सेवा प्राधिकरण की सूचना नुसार राष्ट्रीय लोक अदालत होगी. जिसमें दाखल व दाखल पूर्व मामले सामंजस्यता से हल करने के लिए रखे जाएंगे.
इसमें सहभागी होने के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं भरना पड़ेगा. संबंधितों से प्रलंबित मामले सामंजस्यता से हल करने के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन करने व दाखल पूर्व प्रकरणों बाबत समीप के संबंधित जिला या तहसील न्यायालय से संपर्क करने का आवाहन किया गया है.
राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष मामले सामंजस्यतापूर्वक हल करने का आवाहन जिला विधि सेवा प्राधिकरण अमरावती के अध्यक्ष तथा प्रमुख जिला व सत्र न्यायाधीश आर.एम. जोशी व सचिव जी.आर. पाटील ने किया है.

Back to top button