टाकरखेड़ा संभू में सती रेणुका माता का नवरात्रि महोत्सव शुरू

300 से 350 साल पुराने मंदिर में नौ दिनों तक होंगे धार्मिक आयोजन

54 वर्षों से मनाई जा रही पुंडलिक महाराज जयंती
टाकरखेड़ा संभू/दि.14 – भातकुली तहसील के टाकरखेड़ा संभू गांव में स्थित लगभग 300 से 350 वर्ष पुराने सती रेणुका माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हो गई है. पंचक्रोशी क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले इस प्राचीन मंदिर में नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस वर्ष भी नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों, देवी के अभिषेक, अन्नदान और अन्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण रहेगा.

* यावले परिवार ने मंदिर के लिए दान की दो एकड़ जमीन
सती रेणुका माता मंदिर के इतिहास के मुताबिक यावले परिवार में कुछ घटनाएं घटित होने के बाद परिवार के सदस्यों ने इसे देवी का आशीर्वाद माना. इसके बाद परिवार ने मंदिर के लिए दो एकड़ कृषि भूमि दान कर दी. इस भूमि से प्राप्त होने वाली आय का एक हिस्सा मंदिर के धार्मिक एवं अन्य कार्यों के लिए दिया जाने लगा. मंदिर के सुचारु संचालन के लिए बाद में पांच सदस्यों की एक समिति गठित की गई. वर्तमान में इसी समिति के माध्यम से मंदिर का प्रबंधन किया जा रहा है.
* नवरात्रि में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम
नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर और गांव में सात से नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस अवसर पर गांव में जुलूस निकालने की परंपरा भी है. देवी के दर्शन, पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं. पूरे क्षेत्र में इन दिनों भक्तिमय वातावरण बना रहता है.

* पुंडलिक महाराज जयंती की 54 वर्षों की परंपरा
मंदिर परिसर में नवरात्रोत्सव के दौरान 7 से 9 दिन विविध धार्मिक कार्यक्रम होते है. गांव से शोभायात्रा निकालने की परंपरा है. यहां पिछले 54 सालों से पुंडलिक महाराज जयंती मनाई जाती है. शिवराय देशमुख, कृष्णराव चितोडे, काशीराव, सुधाकर सातनुरकर, नारायण अडीवकर ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की.

* इन्होंने संभाली जिम्मेदारी
मंदिर के अध्यक्ष के रुप में प्रभाकर बापू देशमुख ने काम संभाला. उनके कार्यकाल में मंदिर के निर्माणकार्य की शुरुआत हुई. पश्चात गजानन बोबडे, दिलीप वानखडे ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली. वर्तमान में सचिव दिलीप वानखडे कामकाज संभाल रहे है.

Back to top button