विधायक राणा के हाथों बैलजोडी स्पर्धा का पुरस्कार वितरण

एकता गणोशोत्सव मंडल व युवा स्वाभिमान का आयोजन

अमरावती/दि.19– छांगाणी नगर के एकता गणेशोत्सव मंडल व युवा स्वाभिमान द्वारा भव्य बैल सजावट स्पर्धा का आयोजन किया गया था. विगत 10 वर्षों से यह परंपरा जारी है. ग्राहक मंच के अध्यक्ष पराग चिमोटे व युवा स्वाभिमान की केतकी चिमोटे ने यह संकल्पना अमल में लाई. तान्हा पोला निमित्त बैलजोडी स्पर्धा ली गई. जिसमें कुल 165 बालक सहभागी हुए. आकर्षक वेशभूषा में सहभागी बालकों को विधायक रवि राणा के हाथों पुरस्कार दिया गया.
स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार समृद्धी बिसनी ने प्राप्त किया. तथा द्वितीय पुरसकार श्रेयस लाहे, तृतीय मल्हारी पावडे व अन्य सभी स्पर्धकों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया. विधायक राणा ने उपस्थित रहकर बालकों का मनोबल बढाया. स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए आशुतोष उगेमुगे, राजेश पोहेकर, अजय ठाकुर, नितिन नाचोणे, गजानन विंचुरकर, तुषार गुजर, विलास मारोटकर, बाला तायडे, संतोष नाचोणे, सागर विघे, नितिन पेठे, शिवम कदम, अविनाश गावंडे, संजय मुंदडा, विक्की महल्ले, अविनाश तांबसकर, सचिन नाचणे, मंगेश कराटकर, आशीष पलसकर, पंकज कुलकर्णी, रोशन राजू, रोहत मुले, अंकलेश सागले, विजय भोसले, नितिन पाटेकर, प्रफुल्ल गावंडे, मुकेश खडसे, चिंटू पुरीशे, पवन वडनेरकर, अभि गावंडे, प्रणय बेलसरे, करण राजपूत, ऋषभ तल्हार, सूरज, हर्ष ठाकुर, आदर्श टोपले, सौरभ भोजने, विक्रांत राजपूत ने सहयोग दिया. स्पर्धा की जिम्मेदारी पराग चिमोटे, सागर उगेमुगे, विनोद पेठे, गजू झिमटे, गोपाल बारहाते, अमोल शेवणे ने संभाली.

Back to top button