शिवसेना के सात नेताओं की संभावित सूची घोषित

5 को आजाद मैदान पर शपथ विधि समारोह

मुंबई/दि.3-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिला है. तो महाविकास आघाडी को बडा झटका लगा है. चुनाव के नतीजे घोषित हुए 11 दिन बीत गए है. महायुति सरकार का शपथ विधि समारोह 5 दिसंबर को होने वाला है. मुंबई के आजाद मैदान पर शपथ विधि की जोरदार तैयारी की जा रही है. अब शिवसेना शिंदे गुट के कौनसे नेता शपथ लेंगे, इसकी संभावित सूची घोषित हुई है. संभावित सूची में एकनाथ शिंदे, दादा भुसे, शंभुराज देसाई, गुलाबराव पाटिल, अर्जुन खोतकर, संजय राठोड, उदय सामंत का समावेश है.

Back to top button