शिवाजी बीपीएड में मना स्वाधीनता दिवस

अमरावती- दि.15 स्थानीय श्री शिवाजी शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में आज 15 अगस्त के अवसर पर बडी धूमधाम के साथ आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनायी गई. इस समय शिवाजी शिक्षा संस्था के अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख के हाथों ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष दिलीपबाबू इंगोले, उपाध्यक्ष एड. गजानन पुंडकर व हेमंत कालमेघ, सचिव सुरेश खाडे सहित आजीवन सदस्य बतौर प्रमुख अतिथी उपस्थित थे. सभी उपस्थितों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली ठाकरे द्वारा किया गया. आयोजन की सफलतार्थ शिवाजी बीपीएड कॉलेज के प्रा. डॉ. पी. एस. सायर, प्रा. डॉ. उल्हास देशमुख, प्रा. डॉ. पुष्पलता देशमुख व प्रा. डॉ. चेतक शेंडे सहित सभी शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने महत प्रयास किये.

Back to top button