हर घर में रही बाप्पा मोरया की धूम

अमरावती 19- आज गणेश चतुर्थी के पर्व पर बाप्पा के भक्तों ने बडे हर्षोल्हास के साथ अपने लाडले बाप्पा को अपने घर पर विराजीत किया. इसके तहत आज सुबह से ही कई गणेश भक्त अपने लाडले बाप्पा की मूर्तियों को बाजार से खरीदकर अपने घर ले जाते दिखाई दिए. जिसके चलते हर ओर ‘गणपति बाप्पा मोरया’ की गूंज सुनाई दी. इसके साथ ही सभी आयु वर्ग के बाप्पा भक्तों का जबर्दस्त उत्साह भी दिखाई दिया.





