होटल महफिल के बंधन लॉन पर बरिस्ता गरबा
झूमे गरबा प्रेमी, शानदार आयोजन

मंगलवार को रही रेड थीम
गरबा गीतों पर थिरक उठी तरुणाई
अमरावती/दि. 10 – स्थानीय कैम्प परिसर स्थित होटल महफिल इन के बंधन लॉन पर नवरात्रोत्सव निमित्त प्रतिवर्षानुसार बरिस्ता गरबा का आयोजन किया गया है. जिसमें मंगलवार नवरात्रि की तीसरी रात रेड थीम पर युवक-युवतियां और गरबा प्रेमी थिरके. सैकडों की संख्या में गरबा प्रेमियों का रेला यहां उमडा और उपलब्ध सुविधाओं का आनंद लेते हुए माता रानी के प्रति अपनी भक्ति को गरबा रास के माध्यम से व्यक्त किया गया. उल्लेखनीय है कि, खास गरबा रास के लिए बंधन लॉन पर आकर्षक पंडाल सजाया गया है. बरिस्ता गरबा के आयोजन में दैनिक ‘अमरावती मंडल’ द्वारा मीडिया पार्टनर की जिम्मेदारी संभाली जा रही है.





